क्राइम

विरोध जताया तो पार्षद ने नागरिक को पीटा, प्रकरण दर्ज

रतलाम
सैलाना थाना क्षेत्र से जुड़े ग्राम धामनोद के एक पार्षद ने अपने वार्ड के नागरिक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की है। नागरिक की शिकायत पर पुलिस ने पार्षद के खिलाफ कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार धामनोद नगर के वार्ड नम्बर 4 में रहने वाले महेश पिता ईश्वरलाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह नई आबादी क्षेत्र में रहता है। इनके घर के सामने नगर परिषद के माध्यम से पुराने स्पीड ब्रेकर को हटाया जाकर नए स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे है। जिस पर मुझे आपत्ति है क्यूकि पूर्व में यहां लगे स्पीड ब्रेकर से मेरा छोटा बेटा ठोकर लगने से घायल हो चुका है। इन्होने जब ठेकेदार को स्पीड ब्रेकर निर्माण करने से रोका तो क्षेत्र का पार्षद मदनलाल धाड़वी वहां पहुचा और विवाद शुरु कर गाली गलौच करने लगा। जब इन्हे शांति से बात करने के लिए बोला तो इन्होने झूमा झटकी शुरु कर दी थी। इस विवाद के चलते मुझे आसपास के लोगों ने छुड़ाया है। धारा- 296(बी), 351(3) का मामला पंजीबद्ध किया है।

Related Articles

Back to top button