क्राइम

रेलों का जोखिम भरा सफर: यात्रियों के मंहगे मोबाईल, लेपटाँप चोरी हुए

रतलाम
यात्री टे्रनों का सफर अब जोखिम भरा साबित होने लगा है और आए दिन अलग अलग टे्रनों में सवार चोर गिरोह यात्रियों के मोबाईल, लेपटाँप आदि चोरी कर रहे है। ऐसी ही वारदातों के चलते उज्जैन से गुजर रही टे्रनों में तीन यात्रियों का लाखों का माल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है।
मिली जानकारी के अनुसार आर्यन हिंगड़े निवासी नागपुर महाराष्ट्र गत दिवस त्रिशातब्दी एक्सप्रेस टे्रन के जनरल कोच में इन्दौर से नागपुर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान इन्होने अपना पिट्टू बेंग ऊपर की सीट पर रखा और सो गई थे। उज्जैन स्टेशन आने पर इनकी आँखे खुली तो इनका बेग गायब हो चुका था। इस बेंग में लेपटाँप, आधार, पेन कार्ड, बाईक की आरसी बुक, लायसेंस आदि रखे हुए थे।
इधर अर्जुन पटेलिया निवासी सिरसी जिला गुना ने रविवार को त्रिशातब्दी एक्सप्रेस के जनरल कोच में इन्दौर से आमला की यात्रा कर रहे थे। उज्जैन स्टेशन आने के पांच मिनिट पहले ये वाशरुम गए और वहां से लौटने पर इन्होने देखा कि इनका पिट्टू बेंग गायब हो चुका है। इनके बेंग में लेपटाँप, डिप्लोमा सहित अन्य जरुरी सामान रखा हुआ था।
इसी तरह पृथ्वी पिता परेश सोनार सोनार गली महाराष्ट्र मालवा एक्सप्रेस के एसी कोच में अपने परिवार के साथ वेष्णोदेवी कटरा से इन्दौर की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान विक्रमगढ़ स्टेशन आने के बाद इन्होने देखा कि चार्जिग में लगा हुआ इनका मोबाईल सेमसंग गैलेक्सी एस-25 अल्ट्रा अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। इस मोबाईल की कीमत एक लाख 30 हजार रुपए बताई जाती है।

Related Articles

Back to top button