Product by Red Chilis

रतलाम के स्कूल में दाखिला नही मिला तो कलेक्टर के नाम जहर पी लूगा

रतलाम
समीपस्थ ग्राम नगरा में रहने वाले एक छात्र जो परीक्षा के दौरान हिन्दी विषय में फेल हुए चुका है, उसने आज जनसुनवाई में पहुच कर एक स्कूल में दोबारा दाखिला कराने की मांग करते हुए हस्त लिखित शिकायत में चेतावनी दी है कि अगर स्कूल में प्रवेश नही दिया तो यह जहर पी कर अपनी जान दे देगा और इसके जिम्मेदार स्कूल प्राचार्य और कलेक्टर होगे।
ग्राम नगरा में रहने वाले छात्र ने सागौद रोड़ स्थित एक स्कूल में दाखिला लिया था, मगर वह अपनी लापरवाही से फेल हो गया, दूसरी मर्तबा फिर परीक्षा दी तो तीन विषय में फिर फेल हो गया। अब स्कूल प्रबंधन ने इसे फेल होने के बाद टीसी लेने और अन्य स्कूल में दाखिला कराने की सलाह दी थी, मगर छात्र इसी स्कूल में दाखिले के लिए अड़ा हुआ है।
आज जनसुनवाई में इसने हस्त लिखित (शिकायत भी दूसरे से लिखवाई) शिकायत में उल्लेख किया है कि सागौद रोड़ स्कूल में दाखिला नही मिलने के बाद इसके पिता इसका दाखिला नगरा के शासकीय स्कूल में करा रहे है। मगर वह नगरा के स्कूल में इसलिए नही पढऩा चाहता है क्यूकि वहां का वातावरण अच्छा नही है। नगरा के स्कूल में बच्चों के कारण एक हत्या भी हो चुकी है और हमले में एक युवक घायल भी हो चुका है। इस स्कूल में पढऩे वाले बच्चे घर से चाकू लेकर भी आते है।
शिकायत के अनुसार कक्षा 9 वी का यह छात्र रतलाम के स्कूल में ही पढऩे की जिद पर अड़ा हुआ है। इसका कहना है कि अगर मुझे रतलाम के स्कूल में प्रवेश नही दिया गया तो जहरीली दवाई पीकर मर जाऊगा और मरने से पहले एक पत्र लिखूगा कि मेरी मौत के जिम्मेदार स्कूल प्रार्चाय और कलेक्टर महोदय है? जनसुनवाई में प्रभारी अधिकारी ने छात्र की इस शिकायत को जिला शिक्षा अधिकारी को निराकरण के लिए भेजा है।
इधर इस छात्र की कुंडली खंगालने के लिए स्कूल प्रबंधन से चर्चा की गई तो पता चला कि छात्र पढऩे में अत्यधिक कमजोर है। यह पहली परीक्षा में सभी विषय में फेल हो चुका और दूसरी बार भी तीन विषय में अनुतीर्ण रहा है। ऐसे में कमजोर छात्र और इसके अभिभावकों को अन्य स्कूल में दाखिला करने की सलाह दी गई थी। बुधवार को इसके अभिभावकों को दोबारा चर्चा के लिए बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button