Uncategorized

बुलाती है, मगर जाने का नई: लुटेरी बहनों की कहानी से पुलिस भी सन्न..

बंटी-बबली फिल्म से प्रेरित होकर दो सगी बहनों ने लोगों को ठगने का तरीका इजाद किया और सज संवर कर घर से निकल कर आँटो वालों की मदद से ये लोगों को लूटने लगी। पुलिस ने एक शिकायत पर जब इन्हे हिरासत में लिया तो इनके ठगने के तरीके को सुनकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए।
उत्तरप्रदेश के आगरा स्थित ताजगंज थाने का है। जहां किसी ने शिकायत दर्ज कराई कि दो सगी बहने एक आँटों में सवार होकर लोगों पर डोरे डालती है, फिर उन्हे बीच में बैठाती है और मौका पाते ही उनके गले में पहनी चेन आदि चुरा लेती है, कई मर्तबा ये बहने उन्हे इधर-उधर ले जाकर अन्य तरीके से भी ब्लैकमैल करती आ रही है।
इन सगी बहनों पर आरोप था कि दोनों बहनें एक ऑटो में सवार होकर निकलतीं. राह में कोई पुरुष सवारी मिलती तो उसे अपने साथ ऑटो में बैठा लेतीं. फिर मौका मिलते ही उनसे लूटपाट करतीं और ऑटो से धक्का देकर गिरा देतीं. इस कांड में ऑटो ड्राइवर भी उनका साथ देता था।
दोनों बहनें अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ देती थीं. राहगीरों से मोबाइल लेकर अपने दोस्त एक ऑटो चालक को बुलाती थीं।
फिर मौका मिलते ही दोनों सवारी के गले से सोने की चैन और मोबाइल फोन चोरी कर लेतीं. कभी-कभी एक बहन अपने हुस्न के जाल में लडक़ों को भी फंसाती और फिर उनसे ठगी करतीं. इस काम के लिए दोनों बहनें ऑटो चालक को 4 से 5 हजार रुपए भी देती थीं. दोनों बहनें बोलीं- हम ज्यादातर अकेले पुरुष को टारगेट पर लेतीं थी।
पुलिस ने शिकायत को सही पाकर दोनो बहनों व आँटों वाले को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद इन्हे जेल भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button