हत्यारी प्रेमिका: प्रेमी की माँ पर चाकू से हमला कर मार डाला

अपने बेटे की किसी युवती से संबध एक माँ को रास नही आए तो उसने विरोध किया। प्रेमी के माँ के इस विरोध से नाराज हुई प्रेमिका ने बाजार से चाकू खरीदा और प्रेमी को माँ को तब तक चाकू से हमला करती रही,जब तक उसकी जान नही निकल गई। इस वारदात के समय मौके पर कुछ लोग भी मौजूद थे,मगर प्रेमिका के आक्रमक रवैए को देखते हुए कोई भी हमला झेल रही माँ को बचाने के लिए आगे नही आया। पुलिस ने हत्यारी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है।
वारदात यूपी के मेरठ स्थित मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडेय नगर स्थित एकता पार्क का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 30 साल की कु.सोनी ने प्रेम संबध का विरोध करने पर 42 वर्षीय दीपाली (दीपा) की चाकू से कई वार करते हुए हत्या कर दी। बताया जाता है कि सोनी और मृतिका दीपाली लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती है। इसी बीच सोनी को दीपाली के बेटे विक्रम से प्यार हो गया था। इस बात की जानकारी जब दीपाली को लगी तो उसने सोनी को रोकना-टोकना शुरु कर दिया और बार-बार बेटे से दूर रहने के लिए ताने मारने लगी।
इसी बात पर दोनो में जब विवाद बढऩे लगा तो प्रेमिका ने चाकू खरीदा और वारदात वाले दिन काले कपड़े व मुंह पर नकाब पहनकर एकता पार्क के निकट पहुची और दीपाली पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सोनी को हिरासत में लिया और इससे पूछताछ की जा रही है।
