भरावा परिवार का चिराग: लव सेक्स और धोखा

रतलाम
राजनीतिक सहित कई मामलों में रसूख रखने वाले रतलाम जिले के प्रतिष्ठ राजेश भरावा परिवार ने एक युवती ने शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए जिला और पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार साकेत नगर इन्दौर हाल मुकाम ओसवाल नगर रतलाम निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने चिराग पिता कमलेश भरावा निवासी 26 वार्ड नम्बर 15 स्टेशन रोड़ नामली जिला रतलाम पर झूठ बोल कर शादी कर व सात दिनों तक लगातार शारीरिक संबध बनाने के बाद इसे छोड़ कर अन्य किसी युवती से विवाह करने की शिकायत की है। यह विवाह मार्च 2024 में होना बताया गया है।
युवती के अनुसार चिराग भरावा ने इन्दौर स्थित आर्य समाज मंदिर में विवाह किया और सात दिन बाद उसे छोड़ दिया है। युवती चिराग के बड़े भाई दीपक, महेन्द्र उर्फ मोनू सहित चिराग के माता पिता से भी मिली तो इन सभी का कहना है कि चिराग के 10 लड़कियों से संबध है तो क्या वो सबसे शादी करता रहेगा।
शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करने के बाद चिराग भरावा के परिवार के कुछ सदस्य युवती को जबरन रतलाम भी लाए और किसी तरह से कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया था। युवती ने शिकायत में बताया है कि रतलाम लाते समय उसके साथ दुव्र्यवहार व जबरदस्ती भी की गई थी।
युवती के अनुसार चिराग के परिजन इसकी दूसरी शादी कर रहे है, और मुझ पर तलाक देने का दबाव बना रहे है। चिराग के माता पिता युवती के परिजन से शादी रखने की एवज में 27 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे।
युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि चिराग के बड़े पापा राजेश भरावा राजनीतिक प्रभाव का इस्तमाल कर इन्दौर व रतलाम के कई नेताओं व पहलवानों को मेरे घर भेज कर दबाव बना रहे है।
राजेश भरावा ने धमकी दी है कि मुझ पर पहले ही कई तरह के आपराधिक प्रकरण चल रहे है, अगर तुम्हे खत्म करने का भी केस चला तो मुझे कोई फर्क नही पड़ेगा।
युवती ने जिला व पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि चिराग व भरावा परिवार ने इसके जीवन के साथ छल किया है, ऐसे में इन सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई कर मुझे न्याय दिलाया जाए।
