Uncategorized

निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम को जड़ा थप्पड़

उपचुनाव में राजस्थान के टोंक क्षेत्र से खड़े निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी से हाथापाई करते हुए उन्हे थप्पड़ जड़ दिया। बाद में यहां पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में किया गया है। थप्पड़बाज मीणा ने बाताया कि ईवीएम में उनके चुनाव चिन्ह को काफी हल्का कर दिया है. इससे उनके मतदाताओं को वोटिंग करने में परेशानी हो रही है.
राजस्थान में आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही थी वोटिंग के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा के समरावता में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को अमित चौधरी को जोरदार थप्पड़ जड़ दियाऔर बचाव करने आए पुलिस कर्मियों से भी इन्होने हाथापाई की।
नरेश मीणा का यह भी कहना है कि इस गांव के लोगों की उपखंड मुख्यालय बदलवाने की मांग है. इसलिए उन्होंने वोटिंग का बहिष्कार किया है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी जबरन लोगों को धमकाकर वोट डलवा रहे थे. इसी बात का विरोध करते हुए वो पोलिंग बूथ में घुस रहे थे. तभी उनकी से हाथापाई हो गई.
एसपी विकास सागवान ने बताया कि मैं खुद अपनी टीम के यहां पहुंचा. अभी हालात सामान्य हैं. जिन्होंने इस तरह का काम किया है, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button