Uncategorized

कुपोषण के दंश को रतलाम से मिटाए -डाँ. रुपल

रतलाम
जिले में मिशन न्यूट्रिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर राजेश बाथम , व्हील ग्लोबल फाऊंडेशन और आईआईटी मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टर रूपल दलाल एवं डॉ देव जी की उपस्थिति में होटल समता सागर में किया गया ।
कार्यक्रम में व्हील ग्लोबल फाऊंडेशन एवं आईआईटी मुंबई की डॉक्टर रूपल दलाल ने बताया कि पोषण के संबंध में बच्चों के सुपोषण के साथ-साथ वयस्कों के पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किए जाने का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रसव के बाद 1 घंटे के भीतर स्तनपान , 6 माह तक केवल स्तनपान , 6 माह बाद पूरक पोषण आहार एवं जन्म के 2 वर्ष बाद तक स्तनपान जारी रखना आदि के संबंध में कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष किया जा रहा है , ताकि स्तनपान संबंधी सेवाएं प्रदान करने में आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सके , साथ ही बच्चों को उचित पोषण हेतु विटामिन , कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन एवं आवश्यक खनिज तत्वों की आवश्यक प्रतिपूर्ति के लिए संतुलित रूप से पोषण संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की तकनीक सिखाई जा रही है।
इस मौके पर कलेक्टर ने कहां कि जिले के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य और पोषण संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर आम जन को पोषण संबंधी परामर्श प्रदान करें , ताकि कुपोषण के सूचकांक में गिरावट लाई जा सके और बच्चों का स्वास्थ्य और सुपोषण में सुधार सुनिश्चित हो सके । उन्होंने कहा कि जिले की शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कुपोषण से बचाव के संबंध में आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाना चाहिए। कुपोषण का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत जो स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में 6 माह की अवधि में पोषण संबंधी सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करेंगे , उन सभी को विशेष रूप से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चंदेलकर ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पोषण प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण उपरांत विभागीय कर्मचारियों के कौशल एवं दक्षता में वृद्धि होगी , जिससे मैदान स्तर पर कुपोषण को कम किया जा सकेगा ।
सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को एस एन सी यू एवं एन आर सी में जाकर ऑन हैंड्स प्रशिक्षण अर्थात व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के संबंध में डीपीएम डॉक्टर अजहर अली ने बताया कि जिले में 22 नवंबर तक ऑनलाइन परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारी कर्मचारी को विभिन्न बैच में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button