ट्रेन में सवार रतलाम की युवती का पर्स गायब हुआ

रतलाम। शहर के अलकापुरी में एक युवती का पर्स दाहोद-भोपाल मेमू टे्रन से गायब हो गया। बेंग में मोबाईल सहित अन्य जरुरी सामग्री रखी हुई थी। रेलवे पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अलकापुरी निवासी ऋचा नामक युवती शुक्रवार को उज्जैन जाने के लिए दाहोद-भोपाल टे्रन में सवार हुई थी। ट्रेन के उज्जैन पहुचन से पहले युवती ने अपना पिट्ठू बेंग देखा तो इसकी आधी चेन खुली हुई थी और इस बेग में रखा पर्स गायब था। इस पर्स में रखा मोबाईल, यात्रा टिकिट और कुछ दवाईयां रखी हुई थी।
इसी तरह यश पिता लोकेश कोशल निवासी इन्द्रपुरी भोपाल सागर जाने के लिए भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-1 पर बने वेटिंग रुम के सामने मोबाईल चार्जिग पर लगा कर बैठे थे, इसी दौरान अज्ञात बदमाश इनका मोबाईल चोरी कर ले गया। सेमसंग ग्लेक्सी कंपनी के इस फोन की कीमत 55 हजार रुपए बताई गई है।
उधर सतना जिले के रहने वाले अनुज प्रतापसिंह गुरुवार को भोपाल इन्दौर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान ट्रन जब इन्दौर स्टेशन पर पहुची तो इनका पिट्ठू बेग से एचपी कंपनी का लेपटाँप, नकदी दो हजार रुपए सहित अंकसूचिया व अन्य दस्तावेज चोरी हो चुके थे।
