क्राइम

स्कूटी पर सवार युवक से 32 हजार की अवैध शराब बरामद हुई

रतलाम
जिले की ढोढर चौकी पुलिस ने एक स्कूटी सवार के कब्जे से लगभग 32 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली कि बांछडा डेरा चिकलाना का रहने वाला विशाल पिता विजय चौहान निवासी चिकलाना अपनी बिना नम्बर की हीरो मेस्ट्रो कंपनी की स्कुटी से शराब एवं बीयर की पेटियां प्लास्टिक के काले रंग के कट्टो में भरकर लेकर बरखेडी फंटे होते हुए कही ले जा रहा है ।
इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए बरखेडी फंटा का रुख किया और विशाल को रोका इस पर आरोपित ने भागने का प्रयास किया, मगर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। स्कूटी पर रखे कट्टों को खोल कर देखा गया तो इसमें 3 पेटी बीयर, 4 देशी प्लेन शराब की पेटी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार इस शराब की कीमत 32 हजार 640 रुपए है।
इधर थाना स्टेशन रोड़ पुलिस को देशी शराब के साथ हिरासत में लिया है।
रोहित सिसोदिया पिता गोविन्द सिसोदिया उम्र 18 वर्ष निवासी होमगार्ड कालोनी के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 20 क्वाटर कीमत 1600 बरामद किए है।

Related Articles

Back to top button