लाँ कालेज ·लाईब्रेरियन की स्कूटी चुरा ले गए बदमाश

रतलाम
शहर के तिरुपति नगर में रहने वाले होकर लाँ कालेज में लाईब्रेरियन की स्कूटी अज्ञात बदनाश घास बाजार क्षेत्र से चोरी कर ले गया। थाना माणकचौक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
फरियादी के अनुसार गत दिवस इनका साला नीरज सोनी निकी हीरों मेस्ट्रो स्कूटी लेकर प्रमुख बाजार गया था। जहां इसने घासबाजार की गली में स्कूटी खड़ी की थी और बाजार में सामान की खरीदारी करने चला गया।
सामान की खरीदारी कर जब नीरज वापस लौटा तो वहां से स्कूटी गायब हो चुकी थी। नीरज ने यह जानकारी अपने जीजा को दी तो उन्होने आँन लाईन एफआईआर दर्ज कराई थी। मगर सीसीटीएनएस पोर्टल पर ई-एफआईआर शो नही होने से थाने में मौखिक शिकायत दर्ज कराई है।
इधर शहर के जीत नगर में रहकर ठेकेदारी करने वाले ठेकेदार की कृषि भूमि से अज्ञात बदमाश हजारों रुपए कीमत की विद्युत पानी की मोटर और केबल चोरी कर ले गए है। फरियादी के अनुसार इनकी कृषि भुमि बंजली व जुलवानिया के बीच में स्थित है यहां पर इनका ट्युबवेल भी है जिसमें इन्होने विद्युत पानी की मोटर ,400 फीट केबल और 400 फीट रस्सी से बांधकर डाली थी । पिछले दिनों इन्होने देखा की मोटर और केबल वहां से गायब है। चोरी गई इस सामग्री की कीमत 25 हजार रुपए से ज्यादा बताई जाती है।
