Uncategorized

रावटी की शराब दुकान और रतलाम के टकीला बार में लात घूंसे चले

रतलाम
अक्सर लड़ाई-झगड़े के लिए पहचान बना रहे रतलाम शहर के टकीला बार और रावटी की एक शराब दुकान में मुफ्त शराब लेने आए बदमाशों ने मारपीट की है।
मिली जानकारी के अनुसार रावटी स्थित शराब दुकान के मैनेजर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 1 अगस्त दोपहर लगभग 3.15 बजे शराब दुकन पर महेन्द्र गुजर और इसका भाई जीवन गुर्जर आए और शराब की बोतल मांगने लगे। जब इनसे बोतल के रुपए मांगे तो यह बोले कि अभी रुपए नही है, बाद में देगे। जब इन्हे बोतल देने से मना किया तो महेन्द्र और जीवन ने गालिया देकर मारपीट शुरु कर दी। जीवन और महेन्द्र ने शराब दुकान मैनेजर के साथ लकड़ी, लात घूंसे और किसी नुकीली वस्तु से हमला किया है। मारपीट की जानकारी मिलने के बाद दुकान पर काम करने वाले शंकर ने बीच बचाव कर महेन्द्र और जीवन को वहां से भगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
शहर के टकीला बार और रेस्टोरेंट में लेन देने के विवाद के चलते बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कनेरी हाल मुकाम त्रिवेणी रोड़ पर रहने वाले युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गत दिवस टकीला बार एण्ड रेस्टोरेंट पर खाना खाने गया था इसी दौरान विक्की पंजाबी व कुलदीप उर्फ काणा राठोर और मुझसे रुपए मांगने लगे। जब इन्हे रुपए बाद में लौटाने के लिए बोला तो इन्होने मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान विक्की ने खाना खाने वाली काटे की चम्मच से हमला कर दिया। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने विक्की और काणे को वहां से भगाया। बाद में युवक ने संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button