Product by Red Chilis

रतलाम में पशुधन चोर सक्रिय: बेटियां दूध दुहाने खेत गई तो भैसे गायब मिली

रतलाम
जिले में जनधन के साथ ही पशुधन चोरी के मामले तेजी से बढ़े है। पिछले दिनों नामली थाना क्षेत्र में पशुधन चोरी को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया था, मगर इसके बावजूद पशुधन चोरी पर अंकुश नही लग पाया है। ताजा मामला रिगंनोद थाना क्षेत्र का है, जहां भैसों की चोरी का मामला सामना आया है।
ग्राम असावती में रहने वाले फरियादी ने रिगंनोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि इनका बोरवनी फंटा असवाती स्थित करीब 3 बीघा का पुश्तैनी है और मकान असावती में है। इनके मकान के समीप पशुधन बांधने की जगह नही है, इसलिए यह अपना पशुधन खेत पर ही बांधते है और हर दिन ये या इनकी बेटियां पशुओं को चारा आदि पोषण आहर देते है। गत दिवस इनकी दो बेटियां भैस का दूध निकालने खेत पर पहुची तो वहां भैसे नही थी।
खेत से भैंसे गायब होने की सूचना बेटियों ने अपने पिता को दी, पिता उस समय अपनी नातिन का उपचार कराने मंदसौर हास्पीटल गए हुए थे। भैस गायब होने की सूचना से घबराए फरियादी ने मौके पर आकर आसपास पशुधन को तलाश किया साथ ही मंदसौर व आसपास के इलाकों में भी इनकी खोजबीन की मगर भैस नही मिली है। हजारों रुपए कीमत की इन भैसों के चोरी होने की सूचना थाने पर देकर शिकायत दर्ज कराई है। अब जनसेवा, पशुधन रक्षा करने वाली पुलिस पुलिस चोरी गए पशुधन के चोरों की तलाश करेगी।

Related Articles

Back to top button