ट्रेन के एसी कोच में रखा टीटीई का ही बैंग चुरा ले गए बदमाश

रतलाम
यात्री टे्रनों में सफर करने वाले यात्रियों के साथ ही रेलवे में नौकरी करने वाले भी चोर गिरोह के निशाने पर है। बीते दिनों जयपुर सुपरफास्ट टे्रन से एक टीटीई का बेंग अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है।
रेलवे में टीटीई की पोस्ट पर कार्यरत होकर गोधरा रोड़ दाहोद में रहने वाले वहीदउद्दीन सैय्यद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रतलाम से दाहोद स्टेशन आने के लिए जयपुर सुपरफास्ट टे्रन के कोच नम्बर ए-1 की सीट नम्बर-5 पर यात्रा करने वाला था, इसी दौरान वह अपनी सीट पर बेंग रखकर वाशरुम गए और वहां से लौटे तो इनका बेंग गायब था। बैंग में इनका 45 हजार रुपए कीमत का मोबाईल मनी पर्स जिसमें रोकड़ रकम 2500 रुपए,कपड़े और जरुरी दस्तावेज रखे हुए थे। इन्होने आसपास बेंग तलाश किया,मगर वह नही मिला क्यूकि बेंग अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया था। जीआरपी रतलाम ने धारा 305 (सी) के तहत कायमी की है।
इधर रतलाम शहर के दो मुंह की बावड़ी इलाके में रहने वाले रामचन्द्र पिता नंदकिशोर पराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह रतलाम से इन्दौर जाने के लिए मेमू टे्रन में सवार होने के लिए अपनी बाईक से स्टेशन पहुचे थे और इन्होने अपनी मोटर साईकल वेस्टर्न रेलवे एम्पालाई यूनियन कार्यालय के समीप रखी थी। इसी दिन जब रामचन्द्र इन्दौर से रतलाम लौटे तो इनकी मोटर साईकल गायब हो चुकी थी। जीआरपी ने धारा 303 (2) के तहत कायमी की है।
