सराफा बाजार में ग्राहकी की खीचतान, सुनार आपस में भिड़े, घायल भी हुए

रतलाम
सब को पता है कि एक साल तक सोना नही खरीदना है, ऐसे में सराफा बाजार में भी मंदी जैसा हाल है। मंदी के इस दौर में सराफा व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के बीच भी ग्राहकी को लेकर खीचतान चली आ रही है और हर दुकानदार चाहता है कि ग्राहण पड़ोसी की बजाय मेरी ही दुकान पर आभूषण आदि की खरीदी के लिए आए। बीते दिनों ऐसे ही दो सराफा कारोबारी आपस में गुत्म गुत्था होकर झगड़ पड़े और नौबत थाने और अस्पताल तक पहुचने की गई।
मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष में थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह राजेन्द्र नगर रतलाम है और इसकी सुनार गली में माधुरी ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी की दुकान है। गत 5 जून दोपहर 4 बजे इनकी दुकान पर कोई ग्राहक आया तो इसने ग्राहक को ज्वेलरी दिखाई, ग्राहक कुछ दिन बाद आने का कहकर दुकान से चला गया। तभी इस की दुकान का पड़ौसी आर.के. ज्वेलर्स वाला योगेश उर्फ पिन्टू सोनी पिता गोपाल सोनी निवासी कसारा बाजार व उसका लडक़ा गोविन्दा पिता योगेश उर्फ पिन्टू सोनी निवासी कसारा बाजार आये और दोनो मुझे तथा मेरे अंकल के लडक़े सागर सोनी से गाली गलौच करने लगे। विवाद बढ़ा तो योगेश उर्फ पिन्टू सोनी ने अपने हाथ में लिये स्टील के पाईप से दुकानदार व इसके काका के लडक़े सागर के साथ मारपीट की जिससे े सिर में बाई तरफ चोट लगी खून निकलने लगा, मेरे सागर को भी सिर में अंदरूनी चोट, नाक पर बाई तरफ चोट लगी है, पिन्टू का लडक़ा गोविन्द ने भी दोनो के साथ हाथ थप्पड़ो से मारपीट की मौके पर घटना को देखकर ब्रह्मानंद सोनी विठलेश सोनी व मेरे अंकल चिमनलाल सोनी आए और बीच बचाव किया तो मारपीट करने वाले जाते जाते बोले कि तुमने आज के बाद मेरे ग्राहक को बुलाया तो तुम्हे जान से खत्म कर देंगे। इस सूचना पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
इसी मामले में दूसरे पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसकी सुनार गली मे आर.के.ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। इनकी दुकान पर 5 जून को लगभग 4 बजे दो ग्राहक आए थे पड़ौसी दुकान के गौरव सोनी एवं सागर सोनी ने आवाज लगा कर उनकी दूकान पर बुला लिये मेने बोला की हमारे ग्राहक को तुमने अपनी दुकान पर क्यो बुलाया तो इसी बात को लेकर गौरव सोनी एवं सागर सोनी मुझे गाली गलोच करने लगे मेने दोनो को गालीया देने से मना किया तो गौरव ने मेरे साथ हाथ थप्पडो से मारपीट की व मेरे हाथ पकड लिये और सागर ने अपने हाथ मे लिये वाईपर के पाईप से मुझे मारी जिससे मेरे बांये हाथ के अंगुठे व दाहीने हाथ की कोहनी के पास चोट लगी । मेरा बीच बचाव करने मेरा लडका गोविन्द उर्फ देव सोनी आया तो सागर सोनी ने मेरे लडके को भी वाईपर के पाईप से मारी जिससे उसके सीर पर , बांये पैर के अंगुठे व बांये हाथ के कंधे पर चोट लगी तथा गौरव ने मेरे लडके का गला पकडा , छाती पर मारी व गाल नोच दिया तथा मारपीट मे मेरी दूकान के काउन्टर का कांच फुट गया । फिर फरियादी और इसका लडक़ा थाने गए जहां से इन्हे मेडिकल के लिए ले जाया गया और एक को अस्पताल में भर्ती किया गया।
