क्राइम

रतलाम में गुरूद्वारे जा रही महिला का जेवर से भरा बैंग झपटा

रतलाम। शहर के मित्र निवास कालोनी में रहने वाली एक वृद्धा के साथ दो लोगों ने लूट को अंजाम दिया है। वृद्धा अपने घर से शास्त्री नगर स्थित गुरूद्वारा जा रही थी, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार श्री कालिका माता मंदिर के समीप स्थित मित्र निवास कालोनी में रहने वाली वृद्धा अपने घर से शास्त्री नगर स्थित गुरूद्वारा जा रही थी। तभी इन्हे शक्ति मेडिकल वाली गली के निकट दो अज्ञात व्यक्ति मिले और बोले कि माताजी इतने सोने के गहने पहन कर मत आया जाता करो, शहर में चोर सक्रिय है। इन्हे निकालकर अपने बेंग में रख लो। महिला ने बदमाशों की बात मानते हुए अपने सोने की पाटली,गले का मंगलसूत्र आदि उतारकर बेंग में रख लिया और गुरूद्वारा जाने लगी तभी पीछे से यही दोनो बदमाश आए और जेवर से भरा बेंग छिन कर भाग गए। इसी बेंग में जेवर के साथ इनका मोबाईल और दो हजार रुपए नकदी आदि सामान भी था। पुलिस शिकायत मिलने के बाद बदमाशों को तलाश कर रही है।
उधर सालाखेड़ी में रस्सी का कारखाना चलाने वाले और शहर के ताहेरपुरा बोहरा बाखल में रहने वाले एक व्यक्ति की मोटर साईकल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार बाईक इनके घर के बाहर ही खड़ी थी, जिसे अज्ञात बदमाशों ने चुरा लिया है।

Related Articles

Back to top button