पति की शराब की लत से परेशान है महिला आरक्षक

रतलाम
जिले के देहात थाने में पदस्थ महिला आरक्षक अपने उज्जैन होमगार्ड लाईन में पदस्थ पति की शराब की लत से परेशान है। बीते दिनों उज्जैन से आया पति आशीष जब महिला आरक्षक के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगा तो पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार डीआरपी लाईन में रहने वाली महिला आरक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस इनके पति इनके घर आकर बोले कि तेरे कारण मै और मेरा परिवार बर्बाद हुआ है। इस पर महिला आरक्षक ने कहां कि आप मेरी वजह से नहीं अपनी शराब पीने के चक्कर में बर्बाद हुए हो। इतना सुनते ही पति का पारा चढ़ गया और उसने महिला आरक्षक के साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान महिला को गर्दन पर व बाँए पैर की उंगली कान में चोंट लगी है।
विवाद की आवाज सुनकर महिला की माताजी बीच में आई और जैसे तैसे पति को घर से बाहर किया। पति भी जाते जाते बोल गया कि अगर कही दिखाई दी तो जान से खत्म कर दूगा। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
इशी तरह शहर के दानीपुरा इलाके में रहने वाली गृहणी का पति बीति रात शराब के नशे में लडख़ड़ाते हुए घर पहुचा तो पत्नी ने बच्चों को अलग कमरे में भेज दिया। इस पर पति इतना नाराज हुआ कि पत्नि के साथ मारपीट करते हुए हाथ, सिर,पीठ और शरीर के अलग अलग हिस्सों में चोटे आई है। झगड़े की सूचना मिलने पर महिला के देवर, ससुर आदि ने बीच बचाव किया और पुलिस को जानकारी देकर महिला ने खुद का इलाज अस्पताल में कराया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कायमी की है।
