Uncategorized

हनुमान ताल में मछली माफियाओं ने फैलाया हर तरफ जाल

रतलाम
शहर के पुराने सज्जनमिल तालाब (हनुमान ताल) में मछली माफियों ने अपने जाल फैला रखे है। यहां से हर दिन लगभग 50 हजार रुपए की मछलियों को पकड़ा जाकर खुले बाजार में बेचा जा रहा है। बुधवार सुबह नगर निगम के स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से दंबिश देकर लगभग दो क्विटंल जाल, तीन नाव सहित अन्य उपकरण बरामद किए है। इस कार्रवाई के दौरान मछली पकडऩे वाले कुछ बदमाश फरार हो गए थे।
बुधवार सुबह प्रभारी स्वास्थ्य और राजस्व विभाग राजेन्द्रसिंह पंवार के मार्गदर्शन में लगभग 50 कर्मचारियों की टीम ने हनुमान ताल के चारों तरफ घेराबंद कर तालाब में फैलाई गई जाल और यहां रखी हुए नाव बरामद की है। बताया जाता है कि विगत पांच सालों से इस तालाब में अवैध रुप से मछलियों को पकडक़र खुले बाजार में बेचा जा रहा है। मछलियों की माफियागिरी में किसी विपिन नामक व्यक्ति के साथ ही नगर निगम के कुछ दरोगा और क्षेत्र के कुछ नेताओं की हिस्सेदारी रहती है और इन्ही की शह पर तालाब से मछलियों का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है।
आज सुबह छह बजे से तालाब में फैले मछलियों के पकडऩे के जाल सहित इस माफियागिरी से जुड़े लोगों की तलाश के लिए नगर निगम के कर्मचारी तालाब के आसपास तैनात थे। इस दौरान वहां कुछ युवक तालाब से मछलियां ले जाते हुए भी दिखाई दिए थे। बताया जाता है कि तालाब से मछली पकडऩे वाले लोग शाम को या अल सुबह पूरे तालाब के लगभग 50 स्थानों पर जाल फैला देते है और एक तय समय में आकर जाल में फसी मछलियों को ले जाते है। इस कार्य के लिए तालाब में लकडिय़ों की नाव आदि भी रखी हुई पाई गई।
तालाब से मछली पकडऩे वालों के जाल और नाव बरामद होने पर हनुमान ताल पर मार्निग वाँक करने आए सैकड़ों लोगों ने इस कार्रवाई के लिए महापौर प्रहलाद पटेल का आभार मानते हुए बताया कि हम इस संबध में रतलाम कलेक्टर को शिकायत कर चुके है और एक डिप्टी कलेक्टर को तो सबूत के तौर पर वीडिय़ों भी भेज चुके थे, मगर आज तक कोई कार्रवाई नही हो पाई है। नागरिकों का कहना है कि तालाब में लाखों की संख्या में मछलियां है और इन्हे पकडऩे वाले लोग कुछ सालों से सक्रिय है।
इधर मौजूदा माह मछलियों के शिकार करने के लिए प्रतिबंधित है। ऐसे में हनुमान ताल पर मछलियों के शिकार को रोकने की जिम्मेदारी मत्स्य विभाग की भी है, मगर इस विभाग ने इस और आज तक ध्यान ही नही दिया है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

 

Related Articles

Back to top button