रतलाम की माँडल से पहले 15 लाख रुपए मांगे नही दिए तो नग्न वीडिय़ों बनाया

रतलाम
शहर की निवासी होकर माँडलिंग के साथ निजी शोरुम पर कार्य करने वाली एक युवती के साथ ब्लैकमेंलिग और इसके नग्न वीडिय़ों बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की शिकायत संबधित थाने में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षित होकर विगत कुछ सालों से माँडलिंग में हाथ आजमा कर विज्ञापन करते हुए एक शोरुम में काम करने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि माँडलिंग के कारण इसकी इंस्टाग्राम पर आईडी पर प्रोफाईल बनी हुई है जिसमें इसका चित्र भी है।
शोरुम के काम के सिलसिलें में इसका व्हाटशाँप ग्रुप भी है। गत जून माह में इसके व्हाटशाँप ग्रुप पर अज्ञात व्यक्ति का मैसेज आया और फिर हाय हेलौ शुरु हो गई। मैजेस करने वाले ने लिखा कि मुझे भी आपके व्हाटशाँप ग्रुप पर एड कर लो। इसके बाद मैसेज करने वाला व्यक्ति लगातार युवती को मोबाईल लगाता रहा मगर काम में व्यस्त होने के कारण युवती उसे जवाब नही दे पाई थी।
इस बात से नाराज अज्ञात बदमाश ने एआई के माध्यम से वीडिय़ों बनाकर जुलाई माह के पहले सप्ताह में युवती को भेजा और बोला कि मुझे 15 लाख रुपए भेजों या तुम्हारी बहन या अन्य दोस्त से मिलवा कर हर माह एक लडक़ी चंडीगढ़ भेजों।
अज्ञात बदमाश की धमकी युवती ने इससे कहां कि वह इस तरह के काम नही करती है तो बदमाश इसे ज्यादा धमकिया देने लगा था। जुलाई माह के पहले ही सप्ताह में अज्ञात बदमाश ने फिर युवती को वीडिय़ों काँल करते हुए एक शर्त रखी कि वह अपने कपड़े उतार कर बताए। डरी हुई युवती ने बदमाश की बात मानकर वीडिय़ों काँल पर की गई शर्त पूरी करते हुए उस बदमाश का नम्बर ब्लाँक कर दिया था। मगर अज्ञात बदमाश ने युवती के इंस्टाग्राम फालोवर को यही वीडिय़ों शेयर करते हुए लिखा कि अगर इस लडक़ी का एमएमसी वीडिय़ों चाहिए तो मोबाईल नम्बर- 959650……. पर सम्पर्क करे। इसके बाद तो युवती के पास कई नम्बरों से फोन आने लगे तब युवती ने अपने नम्बर और आईडी ही बंद कर दिए और अपने परिजनों के साथ संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
