Uncategorized

दो बत्ती की चौपाटी चौपट हुई अब करोड़ों की जमीन का निखरेगा सौन्दर्य

रतलाम
शहर के प्रमुख चौराहे दो बत्ती से जुड़ी होकर करीब 25 सालों से अवैध कब्जे और गुमटीमाफियाओं का खिलौना बनी करोड़ों की जमीन का सौन्दर्य अब जल्द ही निखरने वाला है। नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को अपनी जमीन को कब्जे से मुक्त करने की तैयारियां शुरु कर दी है।
नगर निगम की राजस्व शाखा के कुछ कर्मचारी, यातायात विभाग का एक प्रभारी, कुछ गुमटी माफिया और मवलियों की पैदाईश चाट चौपाटी पर किसी समय ठेले पर पानी पूरी बैचने वाले आज चार चार गुमटियों के मालिक हो गए। जमीन सरकारी मगर दुकान हमारी की तर्ज पर फैले अवैध कब्जों के इस मकडज़ाल को हटाने पर कथित हाहाकार मचा हुआ है। सारे के सारे गरीब सडक़ों पर उतरने लगे है। गैंग और गिरोह की ज्यादती इस कदर थी कि अगर कोई वास्तविक गरीब इनकी लाईन में अपना ठेला टीका दे तो ये सारे के सारे उसका ठेला हटवाने के लिए गां… का जोर लगा देते थे। इन गैल के चौगो का साथ क्षेत्रीय पार्षद और गुमटी माफिया कंधे से कंधा मिला कर देने लगते थे।
नगर निगम की इस कार्रवाई से जहां एक और शहर के कोने कोने में फैले गुमटी और ठेला माफियाओं का सबक मिलेगा। वही अस्त व्यस्त यातायात व्यवस्था से हांफते रतलाम शहर के रहवासियों को राहत भी मिलेगी।
मगर इन सब के बीच जनता और इस क्षेत्र के रहवासी खुश होकर निगम प्रशासन को मन ही मन धन्यवाद दे रहे है आभार प्रकट कर रहे है कि अमानक खाद्य सामग्री और अवैध कब्जों, भंग होती यातायात व्यवस्था और शौरगुल आदि से इन्हे निजात मिली है।
इस चौपाटी के वजह से वर्षो से परेशान आसपास के रहवासियों का कहना है कि इसी तरह की कार्रवाई कर नेहरु स्टेडियम के आसपास, मित्र निवास रोड़ सहित क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की तरह फैले ठेले गुमटियों को भी हटाया जाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button