इंजीनियर सुहास पंडित को सेवानिवृति के बाद मिला पदोन्नति का लाभ

रतलाम
नगर निगम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के चेहरे पर मंगलवार को उस समय मंगल ही मंगल नजर आया जब आयुक्त अनिल भाना ने पदोन्नति सूची जारी की है। इस सूची में शामिल इंजीनियर सुहास पंडित का नाम भी शामिल है। श्री पंडित विगत माह ही सेवानिवृत हुए है, मगर उन्हे नियमों के अनुसार पदोन्नति का लाभ दिया गया है। इसी तरह निगम की हर शाखा से कर्मचारी पदोन्नत हुए है।
वर्ष 1996 यानि 30 सालों के बाद आयोजित डीपीसी की बैठक में इन प्रमोशनों को हरीझंडी दी गई है। निगम के सभी तृतीय के उच्च पदों पर और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी के पद पर पदोन्नत किए जाने की प्रक्रिया गत 11 जुलाई को की गई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने गोपनीय चरित्रावली सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर इस पदोन्नति का लाभ लिया है।
पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों की सूची में सुहास पंडित (सेवानिवृत), अनवर कुरेशी (लोक निर्माण शाखा), भरत सरजाय, विकाससिंह मरकाम गोपाल झालीवाल, विजय बालोद्रा, राजेन्द्रसिंह राठोर (स्टोर) शैलेन्द्र गोठवाल, राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत, अनिल कुमार खरे, कैलाश गेहलोत, नाहिदा नगमा जैदी, श्रीमती हेमलता सक्सेना, जगदीश, प्रेमनारायण, राजेश, अनिल कपूर, गंगासिंह, परमान्द मालवीय,यश कुमार सेन, ईश्वरलाल, प्रवीण शर्मा, हरिश मिश्रा, एहसान मोहम्मद, राजेन्द्र, अंजनी प्रसाद मिश्रा, प्रियंका पाल, करिश्मा गुनवादिया, ध्यानसिंह डावर,मोनिका चौहान, विनय चौहान, तरुण चौहान, आशीष चौहान, जय उपाध्याय, विराट मेहरा, राजेश मेहरा, रमेश परोचे, कमल भाटी, रवि चनाल, पर्वत हांड़े, संदीप कपूर, किरण कुमार चौहान, हरीश, विकास,भानूप्रतापसिंह तोमर, प्रकाशसिंह चौहान, अनिल कन्हैयालाल, अनिल पारा, आशीष रघुवंशी, रवि शंकर रहगडाले, राजेश उपाध्याय आदि के नाम शामिल है जिन्हे पदोन्नत किया गया है।
