क्राइम

रिटायर्ड आर्मी मेन ने अपनी ही मासूम बेटी पर किया हमला

रतलाम
सेना नें नौकरी करते हुए सेवानिवृत हो चुके एक आर्मी मेन ने बीते दिनों अपने ही घर को जंग का मैदान समझकर पत्नी के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस विवाद में माँ का बचाव करने आई 15 वर्षीय बेटी पर भी आर्मी मेन ने इतनी बेरहमी से मारा की उसे इलाज के लिए रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में रहने वाली 40 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि पति और आरोपित धर्मेन्द्रसिंह पिता बलवंतसिंह सिसौदिया से इनका विवाह 2008 में हुआ था। धमेन्द्रसिंह आर्मी विभाग में पदस्थ था और सेवानिवृति के बाद घर पर ही रहता है। शिकायत के अनुसार धर्मेन्द्रसिंह आए दिन शराब का सेवन कर घर में विवाद करता है, जिससे ये और इनके दोनो बच्चे परेशान है। शिकायत के अनुसार महिला अपने पति और बच्चों के साथ नामली में रहती है। गत 15 जुलाई को धमेन्द्रसिंह ने शराब के नशे में विवाद किया तो यह बच्चों को लेकर ग्राम हतनारा चली गई थी। इसी दिन रात लगभग आठ बजे ग्राम हतनारा पहुच गया और बोला कि तुम लोग नामली से हतनारा कैसे पहुच गए और इसी बात पर भला बुरा कहने लगा। धमेन्द्रसिंह ने जब पत्नी के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरु की तो माँ का बचाव करने इनकी 15 साल की बेटी भी आई। बेटी को आते देख धमेन्द्र ने इसे भी छाती और पेट पर बुरी तरह मार कर घायल कर दिया। कुछ देर बाद इनके देवरों ने आकर इन्हे बचाया था। पिता के हमले से घायल हुई बेटी को लेकर पिपलौदा के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक परीक्षण कर हालत खराब होते देख बेटी को रतलाम रैफर कर दिया जहां इसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित धमेन्द्रसिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कायमी की है।

Related Articles

Back to top button