संघ के खिलाफ भडक़ाऊ पोस्ट करने पर चंदर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

रतलाम
जिले आलोट थाना क्षेत्र के एक वकील की शिकायत पर पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खिलाफ फेसबुक पर भडकाऊ पोस्ट करने वाले चंदर बागरी के खिलाफ कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार आलोट के संघ कार्यकर्ता और वकील ने शिकायत दर्ज कराई है कि ये आलोट का निवासी होकर अधिवक्ता है और आलोट न्यायालय में विधि व्यवसाय करता हूं और आर.एस.एस. का स्वयं सेवक होकर सामाजिक धार्मिक कार्य करता हूं। पिछले दिनों से चंदर बागरी निवासी ग्राम पिपलिया तुकार थाना ताल लगातार क्षेत्र का माहोल बिगाडऩे के लिये अपनी फेसबुक आई.डी पर आर.एस.एस. के खिलाफ पोस्ट शेयर कर रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसारचंदर के इस कृत्य से क्षेत्र का वातावरण खराब होने की आंशका है, इस पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत की जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 353(2) बीएनएस में कायमी की है।
