सावधान: आपके वाहनों को चुराकर चोर मस्त है क्यूकि पुलिस पस्त है

रतलाम
अपने दोपहिया वाहन और चार पहियां वाहनों के साथ ही उन पर लगी स्टेपनियों की सुरक्षा अब आपके हाथ है, क्यूकि इन सब पर भारी पडऩे वाली पुलिस मस्त है चोर मस्त होकर राज कर रहे है।
शहर सहित आसपास के अलग अलग इलाकों से अज्ञात बदमाश मोटर साईकिले चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु की है।
मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नगर में कपड़े की दुकान चलाने वाले दुकानदार किसी काम से सागोद रोड़ गए थे। यहां काम निपटने के बाद बाईक सडक़ किनारे खड़ी करके चाय पीने पहुचे और होटल से अपनी अपनी मोटर साईकल के पास पहुचे वहां से बाईक गायब हो चुकी थी।
इसी तरह हरमाला रोड़ अशोक नगर में रहकर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करने वाले व्यक्ति की बाईक भी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। गत दिवस यह बाफना आनलाईन फोटोकापी वाले के यहां गए थे। इसी दौरान अन्होने अपनी होण्ड सुपर स्पेलेंडर गाड़ी की चाबी निकाल कर दस्तावेजों को फोटो कापी कराई और वापस लौटे तो बाईक गायब हो चुकी थी।
शहर के डोगरे नगर में रहकर फोटो कापी मशीन रिपेयर का काम करने वाला युवक अभिषेक फोटोकापी वाले के यहा इनकी मशीन रिपेयर करने गया था। यही पर अपनी बाईक खड़ी कर ये आँटो रिक्शा से मशीन लेकर रावटी चला गया। शाम करीब छह बजे वहां से लौटा तो बाईक गायब हो चुकी थी।
शहर के मित्र निवास रोड़ स्थित सेंट जोसेफ कान्वेट स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्र की स्कूटी में रखा मोबाईल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। इसी तरह करमदी रोड़ पर खड़े दो पिकअप वाहन की स्टेपनी मय टायर के अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।
शहर के अमृतसागर कालोनी में रहकर कक्षा 12 की पढ़ाई सेंट जोसेफ कान्वेट स्कूल में करने वाले छात्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस वह
स्कूटी से सुबह करीबन 07.40 बजे स्कूल आया था तथा इसने हमेशा की तरह स्कूटी कालका माता मंदिर परिसर के छोटे गेट के सामने फुटपाथ पर खडी की थी तथा स्कूटी की डिक्की में मोबाईल रखकर स्कूल में चला गया था ।
दिन में करीबन 01.00 बजे छुट्टी होने के बाद मैं मेरी स्कुटी लेने आया तो मुझे मेरी स्कूटी की डिक्की खुली मिली और इसमें से मोबाईल गायब था। छात्र ने पिता के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
उधर वाहन डेटिंग पेटिंग का काम करने वाले दुकानदार के करमदी स्थित परिसर में खड़े दो वाहनों से अज्ञात बदमाश स्टेपनी चोरी कर ले गए है।
फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह न्यु फाईन मोटर्स बाँडी वर्क शाँप चौकी सालाखेडी के सामने करमदी रोड पर डेटिंग पेटिंग का काम करता हुँ । करीबन 10 दिन पुर्व प्रकाश सिंगाड नि.मोहन कोट जिला झाबुआ तथा सैय्यद पटेल नि.काछी बडोदिया जिला उज्जैन दोनो कस्टमर की पीकअप वाहन डेटिंग पेटिंग के लिये मेरे काका फईम एहमद गोरी की उक्त न्यु फाईन मोटर्स बाँडी वर्क शाँप करमदी रोड सालाखेडी पर छोडकर गये थे।
इन वाहनों का काम चल ही रहा था कि 14 जुलाई को सुबह नौ बजे देखा कि दोनो पीकअप वाहन के पीछे के टायर मय काले रंग की स्टेपनी के गायब है। जिन्हे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है।

