क्राइम

रेलवे के गड्ढे में डूबने से अल्लू अर्जुन की मौत

रतलाम
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 स्थित माल गोदाम के समीप पानी से भरे गड्ढे में डूबने से अल्लू अर्जुन नामक एक पांच वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ कायमी की है।
मामला उज्जैन स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-1 का है जहां निर्माण कार्य के चलते पानी का होद खोदा गया है जिसमें पांच साल के बालक अल्लू अर्जुन पिता नाना सिघंाड़ की दर्दनाक मौत हुई है।
रेलवे पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि जिस गड्ढे में अल्लू अर्जुन डूब कर मरा है उस गड्ढे की लंबाई लगभग 17 फिट चौडाई लगभग 03 फिट गहराई लगभग 08 फिट के आसपास होगी जिसमे आधे तक पानी भरा हुआ था। बालक के डूबने के बाद इसके परिजन बैहोशी की हालात में इसे सरकारी अस्पताल लेकर गए थे, जहां उपचार के लिए पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था, मगर कुछ समय बाद इसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक बालक अल्लु अर्जुन की मृत्यु का सही कारण जानने के लिये इसके शव की पीएम भी कराया था। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना स्थल उज्जैन के प्लेटफार्म नंबर 01 माल गोदाम आटो स्टेण्ड के पास लगे चारो तरफ टीन शेड की बाउंड्री के अंदर जो गेट तरफ से खुला था। इस मामले में अलग अलग लोगों के बयान लिए गए तो पता चला कि बालक अल्लु अर्जुन की मौत रेलवे द्वारा खोदे गये गढ्ढे को खुला छोडने वालो की लापरवाही से से हुई है। जाँच के दौरान रेलवे से किस कम्पनी ? ठेकेदार ? द्वारा घटना स्थल पर कार्य किया जा रहा था आदि की जानकारी प्राप्त कर शामिल डायरी की गई । इसी मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड के ठेकेदार पार्थ सारथी स्वेन को नोटिस जारी कर इसके बयान लिए गए। बयान में ठेकेदार घटना स्थल पर कोई सुरक्षाकर्मी नही होना और खुदा हुआ गढ्ढा खुला होने से बालक अल्लु अर्जुन की मौत होना स्वीकार किया है जिसकी जिम्मेदारी एंव जवाबदाही स्वंय की होना बताया है । इसके बाद पुलिस ने मर्ग जांच कर धारा 106 (1) , 290 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

Related Articles

Back to top button