पूर्व सरपंच और गौशाला अध्यक्ष को परिवार सहित खत्म करने की धमकी

रतलाम
नामली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बड़ोदा के पूर्व सरपंच, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान में श्री कामधेनु गौशाला बड़ोदा के अध्यक्ष को मोबाईल पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की शिकायत थाने में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ोदा निवासी होकर मै ग्राम बडोदा रहता हूँ तथा ग्राम पंचायत बडोदा का पूर्व सरपंच व पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,वर्तमान मे श्री कामधेनु गौशाला बडोदा का अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस यह और इनका साथी बबलू जाट अपने खेत पर सोयाबीन को पानी पीला रहे थे। तभी रात 10.30 बजे इनके मोबाईल पर 9926085427 से फोन आया और फोन लगाने वाला बोला कि मै तेजपालसिंह परिहार रतलाम से बोल रहा हूँ । मैने तेरे बारे मे सारी जानकारी निकाल ली है और मुझे बोलने लगा कि तु गांव बडोदा का रहने वाला है तेरा मिड टाउन कालोनी मे परिवार रहता है और बोला कि तू अपने आप को बहुत बडा आदमी समझता है।
मोबाईल करने वाले तेजपालसिंह ने बोला कि मैने व मेरे लडको ने तुम्हारे रतलाम अरिहंत परिसर वाले घर से रकम चुरायी थी तुने क्या उखाड लिया,तु हमसे रकम तो नही ले पाया और तुझसे कुछ भी नही हुआ। आज के बाद मुझे या मेरे लडको को तेरी रकम के लिये फोन लगाया और परेशान किया तो मै और मेरे गुंडे तुझे व तेरे परिवार को किसी भी समय पर जान से खत्म कर देंगे । इस तरह फोन पर धमकी मिलने के बाद पूर्व सरपंच ने थाने में शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।
घर में घुस कर युवक को पीटा
शहर के अभय नगर में रहने वाले एक छात्र के घर में घुस कर कुछ बदमाशों ने इसके साथ मारपीट की है।
मिली जानकारी के अनुसार छात्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ समय पहले इसका शिवनगर निवासी अर्जुन के साथ विवाद हुआ था। बीती रात यह अपने परिवार के साथ बैठा था, तभी अर्जुन बना, इसका साथी रोहित राठोड़, भवानी सहित अन्य बदमाश आए और इसे घर से बार निकाल कर मारपीट करने लगे। बदमाशों ने मारपीट करते हुए छात्र से पार्टी करने के लिए पांच हजार रुपए की मांग की और घर का सामान इधर उधर फेकने लगे। बदमाशों ने घर में खड़ी स्कूटी को भी नुकसान पहुचाया और घर पर पत्थर भी फेके है। छात्र ने परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
