मेडिकल कालेज में नौकरी के नाम पर 3.50 लाख रुपए की ठगी

रतलाम
सैलाना रोड़ स्थित शासकीय मेडिकल कालेज में लेब टेक्नीशियन की नौकरी दिलाने के नाम पर एक बार फिर ठगी हुई है। इस बार ठगी का शिकार विंध्यवासिनी कालोनी में रहने वाला ठगी का शिकार हुआ है और ठगी करने वाला शहर के जवाहर नगर में रहता था।
मिली जानकारी के अनुसार विंध्यवासिनी कालोनी में रहने वाले फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो प्रायवेट नौकरी करता है, और पर्याप्त आय नही होने कारण घर में आर्थिक तंगी रहती है। इसके चलते कुछ साल पहले इसका परिचय जवाहर नगर निवासी रजनीश पिता राजकुमार बडग़ोतिया से कोचिंग सेंटर के माध्यम से हुआ था। लगभग दो साल पहले रजनीश की पत्नी उर्मिला ने इसके पति क्राईम ब्रांच में नौकरी करते है और मेडिकल कालेज में लोगों की सरकारी नौकरी भी लगवाते है। उर्मिला की इस जानकारी के बाद फरियादी अपनी पत्नी ज्योति के साथ रजनीश के घर पहुचे और मेडिकल कालेज में लेब टेक्नीशियन की नौकरी की बात करने लगे। इसी चर्चा के दौरान रजनीश ने बताया कि वह सहायक लेब टेक्नीशियन के पद पर नौकरी लगवा लगवा सकता है, मगर इसके बदले में 3 लाख 50 हजार रुपए देना होगे। इस पर उर्मिला ने बोला कि अगर इस राशि में से कुछ कम हो जाए तो ठीक रहेगा क्यूकि हमारे पास इतने रुपए नही है, मगर रजनीश ने एक रुपया भी कम करने से इंकार कर दिया।
रजनीश पर विश्वास कर के फरियादी ने अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर 2,00,000 (दो लाख रूपये) लिए जिसमें से दिनांक 22 जून 2024 को 34,000/ रूपये नगद इन्द्रलोक नगर में रजनीश को दिये तथा उसी दिन 71,000/रूपये अपने मोबाईल नम्बर 9691753147 से रजनीश के मो.न. 9174735353 पर फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर किये थें। उसके बाद लोन लेकर अपने जेवर दुकान से छुङाये थे तथा दिनांक 04 जुलाई 2024 को 25000 रूपये, 06 जुलाई 2024 को 1 लाख रूपये, 26 जुलाई 2024 को 50000 रूपये, 27 जुलाई 2024 को 20000 रूपये व 50000 रूपये,11 दिसम्बर 2024 को 5000 रूपये कुल 22 जून 2024 से 11 दिसम्बर 2024 तक कुल 3,55,000 रूपये रजनीश के मोबाईल पर पेमेन्ट डाले थे।
रजनीश ने शुरु में दावा किया था कि 15 दिन मे मेडिकल कालेज मे नौकरी लग जायेगी उसके बाद आज कल करते करते करीब डेढ साल से तक घुमाता रहा और इनके रुपए भी नही लौटाए है। जब फरियादी ने दबाव बनाया तो रजनीश ने मात्र 5 हजार रुपए फोन पे के
माध्यम से फरियादी को लौटाए थे। इसके बाद रजनीश ने जवाहर नगर वाला अपना घर भी छोड़ दिया है। फरियादी ने मामले की शिकायत संबधित थाने में कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
