Uncategorized

रतलाम में फ्रैचाईसी लेने के नाम पर युवक से एक लाख रुपए ठगे

रतलाम
शहर के सखवाल नगर में रहने वाला 27 वर्षीय युवक ·¤ AIRE PINCODEDAK LOGITICS PRIVETE LIMITED द्वारा संचालित कंपनी की रतलाम में फ्रैचाईसी (कोरियर आँफिस) लेने के नाम पर एक लाख रुपए से हाथ धो बैठा है।
सखवाल नगर निवासी भारत राठोर के अनुसार विगत वर्ष अगस्त 2025 में इसने उक्त कंपनी का विज्ञापन देख कर इसके संचालकों से सम्पर्क किया था। कंपनी ने जिला स्तर पर कोरियर आँफिस खोलने की जानकारी देकर अपनी कंपनी का बैंक डिटेल भारत को भेजा था। कंपनी की इस जानकारी के बाद भारत ने अपने खाते से कंपनी को पहली बार 50 हजार रुपए, दूसरी बार 40 हजार, तीसरी बार 7500 रुपए और चौथी बार 2500 यानि कुल एक लाख रुपए भेज दिए थे। इसके बाद कंपनी से भारत राठोर के पास तमाम तरह के अनुबंध आदि से जुड़े कागज ई मेल पर आए और वहां से बोला गया कि आगामी चार माह में आपकों फै्रचाईसी दी जाएगी। इधर चार माह बाद भारत ने कंपनी के जिम्मेदारों से सम्पर्क किया तो सभी के मोबाईल बंद आ रहे है। भारत ने मामले की शिकायत सायबर सेल पर की है, जिसके बाद थाना औधोगिक क्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button