सेफ क्लिक: एप डाउनलोड करते ही शिक्षक के खाते से 97 हजार गायब हुए

रतलाम
सायबर अपराधों की रोकथाम के लिए तमाम जागरुकता के बाद भी लोग आए दिन ठगी का शिकार हो रहे है। शहर के डोगरे नगर में रहकर निजी स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बगैर विचार किए मोबाईल पर आए एप को डाउनलोड किया और इनके खाते से 97 हजार रुपए गायब हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार एलआईजी डोंगरे नगर में रहने वाले शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ माह पूर्व इनके मोबाईल व्हाटशाप पर गूगल आईपी टीवी नाम से एप आया था। इन्होने इस एप को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद इनका मोबाईल हैक हुआ और तमाम प्रयासों के बाद भी यह चालू नही हो पाया था। इसके बाद इन्होने दुसरे एंड्रोयड मोबाईल का उपयोग करके गुगल के माध्यम से मोबाईल को बन्द करने का तरीका सीखा। मगर इस दौरान इनके खाते से 97 हजार रुपए कट चुके थे। मामले की शिकायत सायबर सेल को दर्ज कराई गई थी, जो जांच के लिए संबधित थाने पहुची है।
