राजस्थानी युवक पिस्टल के साथ रेलवे यार्ड रोड़ से धराया

रतलाम
थाना स्टेशन रोड़ पुलिस ने चित्तोंडगढ़ जिले के युवक को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे माल गोदाम रेलवे यार्ड रोड़ से एक युवक अवैध सामग्री लेकर कही जा रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए इसी क्षेत्र से गुजर रहे युवक को रोक कर पूछताछ की और इसके पिट्ठू बैंग की तलाशी ली तो इसमें से लोहे व स्टील बाँडी वाली देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस पाए गए। आरोपित 27 वर्षीय भेरुसिंह पिता नारायणसिंह निवासी ग्राम बनाकिया कला तहसील कपासन जिला चित्तोडग़ढ़ है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने यह पिस्टल और जिंदा कारतूस सिंघाना जिला धार के सीकलीगर झांजीर सरदार से 23 हजार रुपए में खरीदा है। आरोपित के विरुध्द अपराध धारा 25/27 आम्र्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।
