तस्कर बोला-मुझसे सगाई नही करेगी तो मकान सहित उड़ा दूगा

रतलाम
एक परिवार ने अपनी बेटी की सगाई की चर्चा किसी व्यक्ति से शुरु की, मगर बाद में रिश्तेदारों ने बताया कि जिस लडक़े से सगाई की जा रही है वो एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। इस जानकारी के बाद सगाई की चर्चा को विराम दे दिया गया। मगर युवक इसी परिवार की लडक़ी से सगाई करने पर अड़ा रहा और रविवार को लडक़ी वालों के घर आकर इसने मारपीट शुरु करते हुए धमकी दी है कि अगर सगाई नही की तो तुम्हारे बाप का एक्सीडेंट करा दूगा और मकान को उड़वा दूगा।
मामला जिले के जावरा नगर का है जहां बोरदिया निवासी बंटी उर्फ समरथ रविवार को धमाल करके गया है। बताया जाता है कि लडक़ी के परिजनों को जब बंटी की आपराधिक कुंडली पता चली तो उन्होने सगाई की बात को विराम दे दिया था। मगर बंटी इधर उधर से जबरदस्ती दबाव डलवा कर सगाई करना चाहता है। इसी के चलते रविवार दोपहर बंटी अपने दो साथियों पुष्कर और मनोज के साथ लडक़ी के घर पहुचा और लडक़ी को बंटी बोला कि अगर मुझसे सगाई नही करेगी तो जान से खत्म कर दूगा। इसका साथी पुष्कर बोला कि तेरे मकान को टोटा लगाकर उड़ा देगे वही इनके साथी ने धमकी दी कि तेरे पिताजी गाड़ी से आते जाते है उनका एक्सीडेंट करा देगे। मामले की शिकायत संबधित थाने में की गई है।
इधर रतलाम शहर के मालवा नगर में रहकर प्रायवेट नौकरी करने वाली महिला के घर में जबरन घुस कर इनके लडक़े को उठा लिया और मारपीट करने लगे। मामले की शिकायत संबधित थाने में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीति रात इनके घर पर एक व्यक्ति घुसा और इनके लडक़े की कालर पकडक़र घर के बाहर खीच ले गया। इस बदमाश के पीछे जब महिला की बेटी, बहू,दामाद और लडक़े दौड़े तो घर में घुसे बदमाश और इसके साथियों ने लडक़े के साथ मारपीट शुरु कर दी। यहां होते हंगामे को देख आसपास के लोग आ गए और उन्होने बीच बचाव करते हुए मामला शांत किया। जाते जाते बदमाश लडक़े और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए।
