Uncategorized

टकिला बार में गदर: वेटर और ग्राहकों के बीच दे दनादन

रतलाम
शहर सहित जिले की शराब कलालियों और बीयर बारों में इन दिनों विवाद बढऩे लगे है। गत दिवस शहर के टकिला बार में वेटर और ग्राहकों के बीच भी खूब लात घूंसे चले है। दोनो पक्षों ने संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
वेटर के अनुसार वह किसी ग्राहक से आर्डर की बात कर रहा था, इसी दौरान एक ग्राहक के इसके पास आया और बोला कि मै मोबाईल पर बात कर रहा हू, मुझे डिस्टर्ब मत करो। वेटर ने कहां कि मै ग्राहक से आर्डर की बात कर रहा हू तो मोबाईल पर बात कर रहा ग्राहक बोला कि वेटर है तो अपनी औकात में रहना सीख ले। यहां बात खत्म हो चुकी थी, और ग्राहक खाए पीए के बिल का भुगतान कर बार के पिछले रास्ते से चले गए थे। मगर ये तीनों वापस आए और गालिया देने लगे और वेटर पर लात-घूंसे बरसाने लगे। जिससे वेटर को चोटे आई बाद में बार में काम करने वाले साथियों ने छुडाया। वेटर के अनुसार मारपीट करने वालों में राहुल कन्हैयालाल प्रजापत निवासी भगतपुरी कालोनी त्रिपोलिया गेट, गोपाल प्रजापत निवासी भाटी बड़ोदिया और सूरज हाटना निवासी डोगरे धाम शामिल है।
इसी मामले में टकिला बार गए ग्राहक ने भी वेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है वो अपने जीजा और साडू भाई के साथ पार्टी मनाने टकिला बार गया था। वह मोबाईल पर अपने परिवार से बात कर रहा था, इसी दौरान वेटर और उसका साथी आपस में गाली गलौच कर तेज आवाज में बात कर रहे थे, तो उसे कही और जाकर बात करने के लिए कहां था। हम तीनों पार्टी कर चले गए थे, मगर बाहर याद आया कि हमारा मोबाईल बार में ही रह गया है। जब हम मोबाईल लेने गए तो वहां पर वेटर गालिया देने लगा और हमारे साथ मारपीट करते हुए धमकी देने लगा कि अब इधर कही दिखे तो जान से खत्म कर दूगा। बार से निकल कर इन ग्राहकों ने गीतादेवी हास्पीटल में इलाज कराया है। ग्राहकों के अनुसार मारपीट करने वाले वेटर का नाम अहमद हुसैन शेख पिता अब्दुल नासीर शेख निवासी महावीर नगर रतलाम है।

Related Articles

Back to top button