दादाजी के उठावने में बुआ भतीजे भिड़े, मारपीट के बाद मामला थाने पहुचा

रतलाम
समीपस्थ ग्राम करमंदी में एक बुजुर्ग का निधन होने के बाद आज सोमवार को उठावना कार्यक्रम रखा जाना था, इसके पूर्व इन्ही के परिवार की बुआ और उसका परिवार भी वहां पहुचा और सवाल किया कि..हमे दादाजी के निधन का समाचार क्यू नही दिया है। इस पर भतीजे ने कहां कि दादाजी जिंदा रहते हुए तुमसे विगत 20 साल से कोई संबध नही रखे है। भतीजे के इस सफाई के बाद बुआ और भतीजे के परिवारों में शुरु हुआ विवाद मारपीट तक पहुच गया और दोनो तरफ से संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम करमदी के सांवरिया मंदिर के सामने रहने वाले युवक के अनुसार इनके दादाजी शिवनारायणजी का गत दिवस निधन हो गया है। इनके दादाजी ने युवक की बुआ से लगभग 20 सालों से संबध विच्छेद कर रखे थे और उन्होने जिंदा रहते कभी बुआ को अपने परिवार में होने वाले किसी कार्यक्रम में नही बुलाया था।
इधर रविवार रात भतीजे के परिजन सोमवार को होने वाले उठावने की तैयारी कर रहे थे, तभी रात लगभग 11 बजे इनकी बुआ अपने दो लडक़ों के साथ यहां पहुची और बोली कि दादाजी के निधन की खबर हमे क्यू नही दी गई। इस पर भतीजे ने बोला कि दादाजी ने तुम सभी से संबध तोड़ रखे थे, इसलिए नही बुलाया है। इतना कहते ही यहां विवाद बढ़ गया और बुआ और इनके लडक़ों ने मिल कर भतीजे के साथ मारपीट करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए। इस मारपीट के चलते परिजनों और आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। मामले की शिकायत थाने में की गई है।
इसी मामले में लक्ष्मीनगर में रहने वाली बुआ ने भी शिकायत दर्ज कराई है कि मेरे पिता की निधन के बाद हम मेरे भाई के घर बैठने गए थे, तभी भाई की पत्नी और लडक़ों ने हमारे साथ मारपीट कर वहां से भगा दिया है। इस विवाद के दौरान बुआ ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
