किसान से सरपंच का पता पूछते हुए कुर्ते की तारीफ की और गायब कर दिए 45 हजार

रतलाम किसान अपनी गीर गाय 42 हजार रुपए में हाट बाजार में बेचकर आ रहा था, रास्ते में इसे दो लोग मिले उन्होने किसान से गांव के सरपंच का नाम और पता पूछते किसान के पहने कुर्ते की जमकर तारीफ की। दोनो लोगों ने जाने के बाद जब किसान ने अपने कुर्ते के नीच पहने बनियान में रुपए टटोले तो पता चला कि हजारों रुपए का बंडल ये बदमाश ले उड़े है।
मामला आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम गोयल निवासी किसान के साथ हुई वारदात का है। किसान अपनी गीर गाय का सौदा करने खाचरोद हाट बाजार गया था। हाट में गाय का सौदा 45 हजार रुपए में हुआ और वहां से मिले रुपए इसने कुर्ते के अन्दर पहने बनियान की जेब में रख लिए थे। हाट से यह अपनी लडक़ी के घर ग्राम बाजेड़ा चला गया और रात वही पर रुका था। सुबह सितारा बस में बैठक आलोट आकर नगर पालिका भवन के सामने उतरा और होटल पर चाय नाश्ता कर पैदल ही कृषि उपज मण्डी की तरफ जाने लगा। तभी इसे आलोट स्टेशन के समीप मोटर साईकल पर सवार लोग मिले और इन बदमाशों ने किसान से ग्राम गोयल के सरपंच का नाम पता पूछा था। इसमें से एक बदमाश ने किसान के कुर्ते की तारीफ करते हुए पूछा कि यह कुर्ता कहां पर सिलवाया है। इसके बाद ये दोनो वहां से चले गए। इसके कुछ ही समय बाद किसान ने अपनी बनियान को देखा तो रुपए गायब हो चुके थे। किसान ने चिल्ला चिल्ला कर उन दोनो बदमाशों को रोकने का प्रयास भी किया, मगर वह फरार हो चुके थे। किसान और इनके साथियों ने दोनो बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया, मगर वो नही मिले और थक हार कर पुलिस को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद इन लूटेरों को तलाश कर रही है।
