क्राइम

दोस्त को छोडऩे स्टेशन गए युवक की से 30 हजार का मोबाईल गायब

रतलाम
शहर के ईश्वर नगर में रहने वाला युवक अपने दोस्त को छोडऩे स्टेशन आया और प्लेटफार्म नम्बर दो की खिडक़ी से टिकिट ले रहा था, इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने इसकी जेब में रखा लगभग 30 हजार का मोबाईल चुरा लिया और फरार हो गया। जीआरपी को मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। उधर सैलाना निवासी एक छात्र को दो युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपए के जेवर जबरन छिन लिए है।
ईश्वर नगर निवासी गोपाल पिता नानालाल डोडियार के अनुसार वह अपने मित्र सोनू को इन्दौर जाने वाले ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन आया था। इसी दौरान वह प्लेटफार्म नम्बर-2 की खिडक़ी से टिकिट लेने कतार में लगा था, इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने भीड़ का लाभ उठा कर इसकी जेब में रखा मोबाईल गायब कर दिया। जीआरपी ने शिकायत दर्ज की है।
इधर सैलाना के रंगवाड़ी मोहल्ला में रहने वाले कक्षा 10 के छात्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मोती बंगला निवासी आदित्य सिसोदिया और गीता भवन रोड़ निवासी अंकलेश मोगिया से इसकी दोस्ती है। इसी दोस्ती के चलते मै इन्हे कभी 500 तो कभी 1000 रुपए देता आया हू।
कुछ समय बाद आदित्य और अंकलेश मुझसे बार बार रुपए मांगने लगे तो मैने देने से इंकार कर दिया। छात्र की यह बात आरोपितों को बुरा लगी और उन्होने चेतावनी दी कि अगर तुने हमे रुपए नही दिए तो हम तेरे को और तेरे पिता को जान से खत्म कर देगे, या तेरे बाप को आते जाते निपटा देगे।
इन दोस्तों की धमकी से डरे छात्र ने अपने घर में रखी एक सोने की चैन, 3 अंगूठिया, कान के सरे आदित्य और अंकलेश को दे दिए।
गत दिवस जब घर वालों को उक्त सामग्री नही मिली तो उन्होने छात्र से पूछताछ की जिस पर से उक्त राज उजागर हुआ। इसके बाद छात्र ने अपने पिता और काका के साथ सैलाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button