पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी बीवी को पीटा

रतलाम
शहर के इन्द्रलोक नगर नगर में रहकर कुछ समय पहले कोर्ट मैरिज कर पत्नी बनी युवती के साथ इसके पति ने अपनी पहली बीवी के साथ मिलकर मारपीट की है। जीआरपी तक मामले की शिकायत पहुची है।
शहर के आईए थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि इसने किसी हिम्मत राठोर के साथ कोर्ट में विवाह किया है। शुक्रवार को हिम्मत को फोन इसके पास आया और वो बोला कि तुमसे मिलना है स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 7 के पास आ जाओं। युवती हिम्मत के कहने पर रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 7 के समीप स्थित मालवा गेट हाउस के सामने आटो से पहुच गई।
यहां इनकी कुछ बोलचार हुई और बात मारपीट तक पहुच गई। युवती की कुछ समझ पाती इसी दौरान हिम्मत की पत्नी चंदना (परिवर्तित नाम) ने भी युवती के साथ मारपीट शुरु करते हुए इसके कपड़े भी फाड़ दिए। हिम्मत ने मारपीट करते हुए चेतावनी दी कि अगर इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई तो जान से मार दूगा। हिम्मत ने युवती का मोबाईल भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया है। इस मारपीट के बाद युवती अपने घर पहुची शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
एक अन्य मामले में अलकापुरी में किराने की दुकान चलाने वाले व्यापारी के यहां से एक युवक तेल का भरा डिब्बा चुरा कर ले जाने लगा, मगर समय रहते इसे पकडक़र आईए थाने में सौप दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्तुरबा नगर मे रहने वाले व्यापारी की अलकापुरी में नेहा किराना दुकान है। गत दिवस दोपहर लगभग 12 बजे ये दुकान पर कुछ काम कर रहे थे, इसी दौरान राजीव नगर निवासी यश चौहान आया और फारचुन कंपनी का तेल का डिब्बा उठाकर चलता बना। यश को डिब्बा ले जाते हुए दुकान के कर्मचारी चेतन और आकाश की मदद से पकड़ा और तेल का डिब्बा दुकान में रखकर यश को पुलिस को सौपा है।
