क्राइम

सरवन की बंद पड़ी जीनिंग फेक्ट्री से लाखों का सामान चोरी

रतलाम
जिले के सैलाना सरवन क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी जीनिंग फेक्ट्री से अज्ञात बदमाश लाखों का सामान चोरी कर ले गए है।
अनाज व कपास का व्यापार करने वाले व्यवसायी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस इनके चौकीदार सुखराम ने सूचना दी थी कि फेक्ट्री में चोरी हो गई है। बताया जाता है कि व्यापारी ने अपनी फेक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर नट बोल्ट लगा रखे थे, जिन्हे बदमाशों ने खोल कर फेक्ट्री में प्रवेश किया और यहां लगी पुरानी मशीनरी के 45 नगर रोल साफ्ट, 50 जीनिंग, एक नगर 5 हार्स पावर की इलेक्ट्रीक मोटर, दो नगर जेक, 90 रोल साफ्ट के क्लच, एक नग पाईर रिच पाना, सहित अन्य सामग्री चोरी किए है। फेक्ट्री से गायब हुए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई गई है।

Related Articles

Back to top button