यात्रीगण कृपया ध्यान दे- टे्रनों से लेकर प्लेटफार्म और वेटिंग रुमों तक चोरों का है जोर..

रतलाम
रेल विभाग भले ही टे्रनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को आपकी यात्रा मंगलमय हो कि शुभकामनाए देता आ रहा हो। मगर इन दिनों यात्री गाडिय़ों में सक्रिय चोर सफर करने वालों की यात्रा में अमंगल कर रहे है। उज्जैन, इन्दौर, रतलाम और भोपाल सहित आसपास के स्टेशनों से गुजरने वाली टे्रनों इन स्टेशनों के प्लेटफार्मो सहित मुसाफिर खानों में ठहरने वाले यात्रियों के भी मोबाईल, पिट्टू बैंग, लेडिज पर्स आदि चोरी हो रहे है। शासकीय रेलवे पुलिस पीडि़तों की शिकायत कर चोर गिरोह को खोज रही है।
1- ग्राम बंगरेड़ तहसील जावद जिला नीमच के रहने वाले मुकेश पिता चेनराम लोहार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत है। गत 9 जून को यह अपने बेटे के साथ भगत की कोठी एक्सप्रेस टे्रन से भोपाल से नीमच की और जा रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे टे्रन रतलाम स्टेशन पर रुकी तो इन्होने चाय पीने के लिए अपने पेंट की जेब से पर्स निकालना चाहा, मगर पता चला कि इनका पर्स अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिया है। पर्स में कुछ राशि व इनका आईडी आदि सामग्री रखी हुई थी।
2-ग्राम नैनावद थाना तराना जिला उज्जैन के रहने वाले अंकित दायमा पिता अनोखीलाल 10 जून को चित्तोगढ उज्जैन पैसेजंर से चित्तोगढ जक्शन से उज्जैन तक की यात्रा कर आये थे । यात्रा समाप्त होने के बाद मे रात्रि होने से रेलवे स्टेशन उज्जैन के प्लेटफार्म नम्बर एक के मुसाफिर खाने में सो गए और जब नींद खुली तो इनकी पेंट से मोबाईल गायब हो चुका था।
3- हरियाणा निवासी सीमा ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह 10 जून को हैदराबाद वीकली एक्स के कोच बी में चिरवा से भुसावल की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान ये अपना पर्स सिर के नीचे रख कर सो गई थी। सुबह लगभग 3 बजे इनकी नींद खुली तो सिर के नीचे से पर्स गायब हो चुका था। गायब हुए पर्स में दो जोड़ पायल, नकदी 15 हजार रुपए आदि रखे हुए थे। कोच में पर्स को ढूंढा गया तो यह खाली बाथरुम में पाया गया।
4- जितेन्द्र लोवानिया पिता शादीलाल लोवानिया नि. ग्राम भाउखेडी जिला सीहोर (हाल मुकाम) म.न. 541 राजाराम नगर थाना सिविल लाईन देवास ने शिकायत दर्ज कराई है कि ये रेल्वे स्टेशन देवास के प्लेटफार्म न. 02 पर ट्रेन पंचवैली एक्स. के आने का इंतजार कर रहे थे और इनका पिट्ठू बैंग साईड में रखा हुआ था। इस बैंग में 2-2 ग्राम की दो अंगूठिया आदि सामग्री थी। जिन्हे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।
5- दिनेश अहिरवार पिता रामभरोसा अहिरवार उम्र-37 साल निवासी ग्राम टकोदिया थाना फतेहगढ जिला गुना गत 9 जून को योगनगरी एक्स के जनरल कोच मे गुना से देवास की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान मोबाइल को चार्जिंग पर लगा कर वाशरुम चला गए, । ट्रेन के रेलवे स्टेशन उज्जैन से चलने के बाद वाशरुम से आकर देखा की मोबाइल चार्जिंग पर नही लगा था। इनका मोबाईल अज्ञात बदमाश ले जा चुका था।
6- रावेन्द्र कुमार साहु पिता सोमल साहु उम्र-22 साल निवासी ग्राम सायेपुर थाना जेदपुर जिला शहडोल गत 10 जून को उज्जैन से इन्दौर जाने के लिए उज्जैन स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर बने मुसाफिर खाने में सो रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बदमाश लगभग 25 हजार रुपए कीमती मोबाईल ले गया।
7- हर्षवर्धन तिवारी पिता देवेन्द्र तिवारी जहंगीराबाद भोपाल अपनी दादी के साथ 10 जून को इंटर सिटी एक्सप्रेस टे्रन का इन्तजार प्लेटफार्म नम्बर 2 व 3 के नीचे कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आने पर भीडभाड होने से मेरी दादी के बेंग में रखा बटुआ (पर्स) गायब हो गया। पर्स में एक सोने कि जंजीर वजनी लगभग 1 तोला कीमती 100000 रूपये , सोने कि झुमकी वजनी लगभग 8 ग्राम कीमती 80000 रुपए, कान के सोने के टाप्स वजनी लगभग 3 ग्राम कीमती कीमती 20000 रूपये व नगदी 8000/ रूपये 100-100 के 80 नोट कुल कीमती 208000/ रूपये का कोई अज्ञात बदमाश भीडभाड का फायदा चोरी कर ले गया ।
8- बृजेन्द्र कुमार कौशिक पिता रामस्वरूप कौशिक निवासी यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) नर्मदा एक्स. के कोच बी-4 में परिवार के साथ बिलासपुर से उज्जैन तक यात्रा कर रहे थे। इनकी पत्नी सुजाता अपना पर्स सिर के नीचे रख कर सो रही थी। सीहोर रेलवे स्टेशन आने पर जब ये उठी तो पता चला कि बेंग गायब हो चुका है। गायब हुए इस पर्स में आईफोन और इसकी चार्जर कीमत लगभग 41 हजार रुपए, इनकी बेटी के हाथ का सोने का ब्रेसलेट,नकदी एक हजार रुपए रखे हुए थे। इनहोने यात्रा के बाद जीआरपी थाना उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई है।
9-भरत उपाध्याय पिता रामू उपाध्याय निवासी घनघौरा घंघोरा थाना गडी केन्ट जिला देहरादून उत्तराखंड ने शिकायत दर्ज कराई है कि ये मालवा एक्स के जनरल कोच में अम्बाला से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान इनकी नींद लग गई सिहोर स्टेशन आने पर इनकी नींद खुली तो पता कि इनका जेण्डस पर्स चोरी हो गया है। इस पर्स में नकदी 6500 रुपए सहित जरुरी दस्तावेज और चंडीगढ़ अस्पताल की कुछ पर्चिया आदि रखी थी। उज्जैन जीआरपी ने शिकायत दर्ज की है।
