मां-बाप ने दी बेटे की हत्या की सुपारी, मामा ने लगा दिया ठिकाने
शासकीय स्कूल में प्राचार्य है पिता, पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

माता पिता अपने 26 साल के शराबी बेटे की प्रताडऩाओं से इतना तंग आ चुके थे, कि उन्होने अपनी छाती पर पत्थर रख कर अपने कलेजे के टुकड़े को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। इसके लिए उन्होने बेटे के मामा को आठ लाख रुपए की सुपारी देकर ड़ेढ लाख रुपए अग्रिम भी दे दिए। उधर मामा ने चार लोगों के साथ मिल कर भांजे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में मामला सामने आने के बाद हत्यारों को हिरासत में ले लिया गया है।
मामला हैदराबाद की कालोनी से जुड़ी है। बताया जाता है कि मृतक साईं राम की उम्र 26 साल थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई छोड़ चुका था और शराब के लिए पैसे न देने पर अपने माता-पिता को पीटता था। आरोपियों ने मृतक को मंदिर ले जाने के बाद शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक का शव ो सूर्यापेट के मूसी से बरामद हुई थी। पुलिस ने इलाके के फुटेज खंगाले तो पता चला कि साईं राम आखिरी बार परिवार की कार से ही कहीं गया था। लाश मिलने के बाद साईं राम के माता-पिता उसी कार में मॉर्चुरी गए। वहां उन्होंने बेटे के शव की शिनाख्त की थी।
माता पिता से पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने शक गहराया दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद सुपारी लेने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। हुजूराबाद के सर्किल इंस्पेक्टर रामलिंगा रेड्डी के मुताबिक दंपती ने अपने बेटे को मारने के लिए मृतक के मामा सत्यनारायण को सुपारी दी। उसने मिर्यालागुडा मंडल के आर रवि, डी धर्मा, पी अगरराजू, डी साई और बी रामबाबू को भी प्लान में शामिल किया।
