Uncategorized

पत्नी ने खर्चे का दावा लगाया तो पति ने कोर्ट में जहर खाया

पुलिस ने पहुचाया अस्पताल, पति की हालत गंभीर

पति पत्नी की मजे से जिन्दगी कट रही थी, मगर फिर विवाद होने लगे, बात तलाक तक आई तो पत्नी ने भरण पोषण का मुकदमा कोर्ट में लगा दिया। मंगलवार को इसी मुकदमें की तारिख पर आए पति के नाम की जैसी ही कोर्ट कक्ष से पुकार लगी वैसे ही पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके जहर खाते ही कोर्ट में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने इसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुचाया जहां इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला देवरिया का बताया जाता है। गोरखपुर के खान मडैया का रहने वाला शाह आलम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वह तारीख पर आया था। इस दौरान जेब से जहरीला पदार्थ निकालकर खा लिया। इसके बाद वह जहर खाने की बात कहकर चिल्लाने लगा। जहर खाने की बात सुनते ही अफरातफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार शाह आलम मुकदमे के सिलसिले में परिवार न्यायालय में आया था। उसने परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज ले जाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button