Uncategorized

काली दिवाली: घर लिपने के लिए मिट्टी लेने गई, मां-बेटियों सहित 6 की मौत

दर्जन भर महिलाए व बच्चियां मिट्टी लेने गई थी, बरसात से कमजोर हुए मिट्टी का टिला ढहा, मचा कोहराम

दीपावली का त्यौहार उल्लास, उमंग का वातावरण लेकर आता है, मगर इस बार बेमौसम बरसात ने कईयों के सपनों पर पानी फैर दिया। राजस्थान के सपोटरा के सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव का परिवार अपने कच्चे घर को दीपावली के पहले लिपने-छापने के लिए मिट्टी लेने गया था। मगर जब ये सब मिट्टी एकत्र कर रहे थे उसी दौरान मिट्टी का एक टीला ढह गया जिसमें 6 लोगों की मौत गई और शेष लोग घायल हो गए।
सामने आई जानकारी के अनुसार सपोटरा के सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव निवासी 10 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां दीपावली पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। इस दौरान मिट्टी खोदते समय करीब 15 फीट ऊंचा टीला उन पर आ गिरा और वह दब गई। महिलाओं और लड़कियों के मिट्टी में दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां तीन महिलाओं समेत 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button