ननद को बेटी गोद नही दी तो बहू का सिर काटा, लाश सूटकेश में फेंकी, 1 साल बाद खुला राज
कीचड़ से सने सूटकेश में एक साल पहले मिली थी, महिला की सिर कटी लाश

बहन को कुछ सालों बाद भी बच्चे नही हुए तो भाई ने अपनी नवजात बेटी बहन को देने की जिद पत्नी की आगे कर दी। पत्नी इसके लिए तैयार नही थी। ऐसे में पति ने अपने परिवार के साथ पत्नी की हत्या बकरीद वाले दिन कर दी। हत्या कर शव से सिर को अलग कर दिया ताकि लाश की शिनाख्त नही हो। लाश के शेष धड़ को एक सूटकेस में रख कर कीचडऩुमा एक खाड़ी में फेंक दिया और लाश का सिर किसी अन्य जगह पर फेक दिया। इधर पुलिस को इस सिरकटी लाश की गुत्थी सुलझाने में एक साल बीत गया और फिर ऐसा कुछ हुआ कि एक साल के बाद इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई और अपराधी सलाखों के बीच पहुच गए।
जानकारों की माने तो मुंबई के वसई भुवगांव में क्षेत्र के लोगों ने एक काले रंग का सूटकेश कीचड़ में सना देखा था। मामले की सूचना पुलिस को दी तो पता चला कि सूटकेस में एक महिला की सिर कटी लाश रखी हुई है।
26 जुलाई 2021 को शव बरामद कर पुलिस ने इसे पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया और लाश का सिर ढूंढने का प्रयास किया मगर पुलिस और उसके मुखबिर एक साल बीत जाने के बाद भी सफल नही हो पाए। मामला चूंकि साफ साफ हत्या का था जिस पर पुलिस ने धारा 302 के तहत कायमी कर लाश के कपड़े, जेवर आदि के फोटो पोस्टर पर चस्पा करवा कर पूरे महाराष्ट में लाश की शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिए।
इधर पुलिस मामले की तफ्तीश कर पसीना बहा रही थी, उसी दौरान कर्नाटक के बेलगाम से कुछ लोग अपनी बेटी को खोजते हुए मुंबई पहुच जाते है। वो पुलिस को बताते है कि वह अपनी बेटी से करीब एक साल से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे है, मगर वो नही मिल रही है। उन्होने बताया कि उनकी बेटी सानिया शेख की शादी मुंबई के नाला सोपार निवासी आसिफ शेख के साथ हुई थी। सानिया के माता पिता बचपन में ही गुजर गए थे, ऐसे में इसका पालन पोषण इसके चाचा चाची ने किया और शादी की उम्र होने पर इसका निकाह कर दिया था।
परिजनों के मुताबिक सानिया का मोबाईल स्वीच आँफ आ रहा है, और आसिफ को मोबाईल लगाते है तो वह राँग नम्बर कह कर मोबाईल काट देता है। परिजन जब सानिया के ससुराल गए तो वहां पता चला कि आसिफ और इसका परिवार नालासोपार में रहते ही नही है। आसपास वाले और रिश्तेदारों से पूछने पर पता चला कि आसिफ और इसका परिवार नाला सोपार की संपत्ति बेच कर मुंब्रा शिफ्ट हो गए। परिजन वहां पहुचे तो देखा कि घर में सानिया की बेटी अमाईरा व अन्य परिजन तो है मगर सानिया कही नजर नही आ रही है। परिवार वालों ने जब आसिफ व अन्य से पूछा तो उन्होने कहां कि सानिया अपने किसी प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
सिरकटी लाश के मामले में आए इस नए मोड़ के बाद पुलिस ने अगस्त 2022 में जांच को फिर नए सिरे से करने की तैयारी की और सानिया के ससुराल वालों को पता लगा कर सिर कटी लाश पर बरामद कपड़े और जेवर दिखाए मगर इन सभी ने पहचानने से इंकार कर दिया। मगर जैसे ही पुलिस ने यह कपड़े आदि सानिया के मायके वालों को बताए तो उन्होने तुरंत पहचान लिए थे।
इस शिनाख्ती के बाद पुलिस ने सानिया के परिवार वालों से पूछताछ की तो पहले तो सानिया के घर से भाग जाने वाली कहानी दोहराई तो पुलिस ने एक और रास्ता अपनाते हुए मृतिका सानिया के डीएनए का सैंपल इसकी अमाईरा से मेंच कर कराया जो तुरंत मिल गया और इसके साथ ही ये भी साफ हो गया कि वसई में मिली सिर कटी लाश शत प्रतिशत सानिया की ही है।
अब सानिया के ससुराल वालों से दौबारा सख्ती से पूछताछ हुई तो वो टूट गए और उन्होने कबूल किया कि वसई में सिर कटी लाश सानिया की ही है और उसकी हत्या हम सब ने मिल कर की है, धड़ को सूटकेस में फेंका था और सिर को खानीवाड़ी की खाड़ी में फेका था।
पूछताछ में जानकारी सामने आई कि सानिया की ननद को बच्चे नही हो रहे थे, ऐसे में सानिया की बेटी को आसिफ और उसका परिवार उसे गोद देना चाहता था, मगर सानिया इसका विरोध कर रही थी, ऐसे में ससुराल वालों ने सानिया को रास्ते से हटाने की फैसला किया और इसकी बेटी अमाईरा को अपनी बहन के हाथों सौप दिया था। पुलिस ने अपराध पंजीबंद कर आरोपियों को जेल भिजवा दिया है।
