Uncategorized

साधुओं से शराब के लिए 5 हजार मांगे, नही दिए तो बच्चा चोरी का आरोप लगा कर लहूलुहान किया

पिटाई करने वाले 35 लोगों में भाजपा पार्षद के भाई व वाहन चालक भी शामिल

पालघर घटनाक्रम के बाद से साधु संतों के साथ मारपीट कर उन्हे लहू लुहान करने की घटनाएं आम होने लगी है। ऐसी एक घटना पिछले दिनों भिलाई स्थित चारोदा बस्ती में भिक्षा मांगने आए तीन साधुओं को करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ये साधु बच्चा चोरी करने की नियत से गांव में आए थे।
मामले की सूचना पुलिस को मिली तो मामले की पड़ताल शुरु हुए। पुलिस जांच में पता चला कि साधु को पीट कर लहूलुहान करने वाले लोगों में शामिल भूपेन्द्र ने साधुओं से शराब पार्टी करने के लिए पांच हजार रुपए मांगे। जब साधुओं ने इंकार किया तो उन्हे धमकी दी गई कि अगर रुपए नही दिए तो बच्चा चोरी के आरोप में तुम तीनों को जेल भिजवा देगे। मगर जब साधुओं ने रुपए नही होने की बात कही तो भूपेन्द्र व अन्य लोगों ने साधुओं की पिटाई शुरु कर दी।
पुलिस ने जांच के बाद 35 लोगों को आरोपी बनाया है। इन आरोपियों में भाजपा पार्षद का भाई और दूसरा आरोपी अन्य भाजपा पार्षद का वाहन चालक भी शामिल है। उधर घायल साधुओं का उपचार कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button