रावण का सिर नही जला, 1 निलंबित, 4 को नोटिस
सोशल मीडिया पर नागरिकों के गुस्से और खिल्ली के बाद आयुक्त ने लिया निर्णय

रतलाम शहर की तरह अन्य शहरों व राज्यों में भी इस बार कई स्थानों पर रावण ने पूरी तरह जलने से इंकार कर दिया है। कई स्थानों पर रावण का पुतला अधजला रह गया तो कुछ स्थानों पर इसके पुतले को दहन करने में अनेक दिक्कतों का सामना किया गया है। अब रतलाम में तो जिम्मेदारों ने रावण कांड को रात गई बात गई वाला साबित कर दिया है। मगर खबर छत्तीशगढ़ इलाके से आई है कि यहां रावण के पुतले का सिर दहन नही के मामले में वहां के नगर निगम आयुक्त ने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया वही चार कर्मचारियों को नोटिस दिया है।
बताया जाता है कि धमतरी नगर निगम द्वारा दशहरा उत्सव का आयोजन कर रावण का पुतला दहन की तैयारियां जोर शोर से की थी। रावण दहन को देखने के लिए हजारों लोग आए थे, मगर रावण दहन के समय पुतले के शरीर का ज्यादातर हिस्सा तो जल गया, मगर दस सिर वाला मुखौटा नही जल पाया। इस नजारे को देख वहां मौजूद हजारों लोग नाराज हुए और सोशल मीडिया पर नगर निगम और यहां काम करने वालों की जमकर लू उतारी। इस प्रकरण में जब नगर निगम की काफी छवि धूमिल होने लगी तो निगम के प्रभारी आयुक्त और ईई राजेश पद्मवार ने रावण पुतला दहन की व्यवस्था में लगे एक कर्मचारी को निलंबित करते हुए चार कर्मचारियों को नोटिस दिया है। आयुक्त ने रावण बनाने वाले कारीगर का पूरा पैसा भी रोकते हुए निर्देश दिए है कि इसे एक रुपए का भी भुगतान नही किया जाए। आयुक्त ने इस मामले में कहां है कि रावण का पुतला तैयार करने में जहां एक और भारी लापरवाही बरती गई है ,वही इस कार्य के दौरान जिम्मेदारों ने भी अनदेखी की है।

