जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ आंगनवाड़ी केन्द्रों में मनाए
प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों को 25 करोड़ का जनसहयोग मिला

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह जन्म-दिवस और विवाह वर्षगाँठ पर पौधा लगाने का आव्हान किया गया है, उसी तरह आँगनवाड़ी केंद्र में जा कर बच्चों के साथ मिष्ठान वितरण और भोजन ग्रहण करने का कार्य नागरिक बंधु कर सकते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा भी प्रयास किए जाएँ। बैठक में एडॉप्ट एन आँगनवाड़ी की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर आँगनवाड़ी केंद्रों के लिए प्रदेश में खिलौने, अन्य सामग्री सहित 25 करोड़ का जन-सहयोग मिला है। अधो-संरचना के कार्यों की पहल हुई है। आँगनवाड़ी केंद्रों के लिए आउटडोर खेल सामग्री झूला और फिसलपट्टी आदि का प्रदाय हुआ है। डेढ़ हजार से अधिक केंद्र का आदर्श आँगनवाड़ी केंद्र के रूप में उन्नयन किया गया है। बच्चों के लिए जूते-चप्पल और स्वच्छता किट का भी प्रदाय हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग किए गए नवाचारों और उपलब्धियों की ब्रांडिंग कर जनता तक इन कार्यों का संदेश पहुँचाएँ।
