Uncategorized

श्री गणेश के पांडाल में हनुमान बन नाच रहे युवक की मौत

स्टेज पर अभिनय करते समय मुंह से खून निकला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

मंच पर अभियन करते समय अचानक इसे घबराहट हुई और ये मंच पर ही लेट गया। लोग समझे की यह भी अभिनय का कोई हिस्सा होगा। जब काफी देर तक युवक मंच पर अचेत पड़ा रहा था, तो कुछ साथियों ने इसकी सुध ली।
साथियों ने देखा कि युवक के मुंह से खून निकल रहा है और सांसे तेज चल रही है। सभी इसे लेकर अस्पताल की और दौड़े मगर अस्पताल में चिकित्सकों ने इसे मृत्य घोषित कर दिया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने मृतक की पीएम करना चाहा तो परिजनों ने मना कर दिया। उनका कहना था कि युवक को डेढ़ साल पहले भी दिल का दौरा पड़ा था। मृतक अविवाहित था। इसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसकी मौत से क्षेत्र में शोक का लहर दौड़ पड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button