Uncategorized
राज्यपाल को रेडक्रॉस की गतिविधियों के साथ समस्या भी बताई
प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला

रतलाम
महामहिम राज्यपाल व रेडक्रॉस के प्रदेश मुखिया श्री मंगुभाई पटेल के प्रथम रतलाम आगमन पर रेडक्रॉस एक्स चेयरमैन व प्रांतीय प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र गादिया ने प्रतिनिधि मंडल के साथ भेंट कर उनका स्वागत किया व रेडक्रॉस के 2010 से अपने कार्यकाल का ब्यौरा देकर फ़ाइल भेंट की साथ ही ब्लड बैंक के सन्दर्भ में भी चर्चा की, राज्यपाल ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्रो में सिकल सेल एनीमिया व ब्लड चेकअप व उन्हें कुपोषण से कैसे मुक्त किया जाए पर चर्चा कर यह कार्य करने का कहा ,इस अवसर पर शरद जोशी सुशील मूणत सुलोचना शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया
