रोजगार: आंगनवाडी कार्यकर्ता तथा सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए
परियोजना क्रं.1 व 2 के साथ ही गुणावद में पद रिक्त

रतलाम
एकीकृत बाल विकास परियोजना रतलाम ग्रामीण 2 में आंगनवाडी कार्यकर्ता तथा सहायिका के 1-1 पद रिक्त होने पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास परियोजना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मेवासा 01 में कार्यकर्ता तथा गुणावद 02 में आंगनवाडी सहायिका के रिक्त पदों के लिए 31 अगस्त तक दोपहर प्रात: 11.00 बजे से सायं 5.30 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका की आयु सीमा 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष है। आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व की स्थाई निवासी होना आवश्यक है। जिस ग्राम से महिला अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है उस ग्रामीण क्षेत्र की अद्यतन मतदाता सूची/अद्यतन बीपीएल सूचनी में महिला आवेदिका का नाम दर्ज होना चाहिए अथवा अविवाहित महिला होने पर उसके पिता का नाम तथा विवाहित होने पर उसके पति का नाम दर्ज होना चाहिए। उक्त दोनों ही प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने पर एस.डी.एम., तहसीलदार द्वारा जारी स्थानीय निवास का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। अधिक जानकारी महला एवं बाल विकास परियोजना रतलाम ग्रामीण 02 नृसिंह वाटिका, सिलावटों का वास रतलाम से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
