भीख से भी भूख नही मिटा सका तो 11 माह के बेटे को पिता ने नहर में डूबा कर मार डाला
पुलिस से बोला पिता - नौकरी छूट गई पूरे परिवार को खत्म करना चाहता था

दो साल पहले मुकेश नामक युवक ने बिहार के मुजफ्फरपुर की लडक़ी से प्रेम विवाह कर परिजनों की नाराजगी के चलते गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की इसी बीच इसकी पत्नी ने संतान को जन्म दिया। अचानक सिक्योरिटी गार्ड की गार्ड की नौकरी छूटी तो इसने भीख मांग शुरु कर दी, मगर जब इस भीख से ये भी ये अपनी पत्नी और बच्चे के पालन पोषण नही कर पाया तो इसने अपने 11 माह के मासूम बच्चे को नर्मदा में बहां कर मार डाला। पुलिस मित्र की सूचना पर पुलिस ने सर्चिग कर 200 मीटर दूर नहर में डूबे बच्चे का शव बरामद कर पिता को हिरासत में लिया है। बच्चे को डूबाने के बात युवक ने अपनी पत्नी से कहां था कि वह बच्चे को दादा-दादी के घर छोड़ कर आया हू।
आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकेश(24) बनासकांठा के वाव थाना क्षेत्र के नलोधर गांव का रहने वाला है।
सांचोर थाना पुलिस के मुताबिक मुकेश अपने 11 महीने के बेटे के मर्डर से पहले गुरुवार को सिद्धेश्वर (सांचौर) गांव में रामदेवरा यात्रियों के लिए लगाए गए राम रसोड़े में खाना खाने गया था। फिर पत्नी से कहा, हमारी लव मैरिज के चलते घरवाले नाराज हैं, इसलिए मैं अकेले जाकर बच्चे को उसके दादा-दादी के पास छोड़ आता हूं।
उसने यह बहाना बना कर पत्नी को वहीं रसोड़े पर रोका और 200 मीटर दूर जाकर बेटे को नहर में फेंक दिया। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सिद्धेश्वर से 20 किलोमीटर दूर तेतरोल में नहर से बच्चे का शव बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद नगर पालिका के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार करवाया।
पुलिस की पूछताछ में मुकेश ने बताया कि करीब 2 साल पहले उसने बिहार के मुजफ्फरपुर की लडक़ी से लव मैरिज की थी। वह अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद में रह रहा था। वहां पर वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
करीब 7 महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। उसने परिवार चलाने के लिए भीख तक मांगी। पर कोई फायदा नहीं हुआ। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने पूरे परिवार के साथ कांकरिया (अहमदाबाद) तालाब में कूदकर सुसाइड करने का प्लान बनाया था, लेकिन वहां लोगों की आवाजाही होने से तब वह ऐसा नहीं कर पाया था।
