क्राइम

कुएं के पास से 11 जुआरियों को पकडक़र 28 हजार बरामद किए

रतलाम
जिले के ग्राम सादाखेड़ी स्थित एक कुएं के पास बने मकान में जुआ खेल रहे 11 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने इनसे 28 हजार रुपए से अधिक की राशि बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सरसी अंतर्गत ग्राम सादाखेड़ी स्थित गोपाल धाकड़ के पास बने मकान के ढालिये में बैठकर कुछ लोगों के जुआ खेलने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर दबिश के दौरान आरोपित शंकरलाल धाकड़ निवासी सादाखेड़ी, तूफानसिंह निवासी ग्राम नागदी, जितेन्द्र गोकुलधाम जावरा, श्यामलाल धाकड़ निवासी सादाखेड़ी, रईश पिता शेरखान निवासी जावरा फाटक रतलाम, बृजपालसिंह पिता चंदरसिंह नि. उपलई लाखन सिंह पिता हीरासिंह नि. डोडियाना के ईश्वरसिंह पिता दुलेसिंह नि.नागदी े 9. एहसान पिता सत्तार खान निवासी डोडियाना जगदीश पिता रामसुख धाकड़उम्र नि. सादाखेड़ी और घनश्याम पिता गणेशराम शर्मा नि. सादाखेड़ी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इन सभी के कब्जे से सामने फड से 1000/ रुपये व कुल 28500/रूपये एवं 52 ताश पत्तियो की गड्डी बरामद की है।

Related Articles

Back to top button